बिग बॉस 13 में पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना का सफर कुछ ही हफ्तों तक चला। पिछले हफ्ते ही वो घर से बेघर हो गईं । हिमांशी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। घर से बाहर आने के बाद हिमांशी को रोते हुए देखा गया था । साथ ही उन्होंने मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया । अब हिमांशी ने एक इंटरव्यू में बिग बॉस को लेकर कई राज खोले हैं ।
2 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
हिमांशी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि ये एविक्शन पूरी तरह से एक योजना के तहत हुआ । कैप्टन सिद्धार्थ को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया गया । इसके बाद पारस को सर्जरी के लिए घर से बाहर ले जाया गया । सभी को पता है कि पारस को पिछले हफ्ते सबसे कम वोट मिले थे। मुझे पूरी योजना बनाकर बाहर किया गया ।'
3 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
'मुझे ये सब नकली लग रहा है । जब पारस घर से बाहर गया तब मेकर्स ने वोटिंग लाइन खोलीं । इसके बाद उस दिन घरवालों से पूछा गया कि किसे घर से बाहर चले जाना चाहिए । ये बिल्कुल गलत था । ये जनता का फैसला बिल्कुल नहीं था। मुझे गलत तरीके से निकाला गया । मेकर्स पारस और सिद्धार्थ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं ।'
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
'अगर जनता मुझे बाहर करती तो मुझे बिल्कुल बुरा ना लगता लेकिन यहां घर के लोगों ने फैसला लिया । मुझे पहले से ही अंदेशा हो गया था कि इस हफ्ते मुझे घर से बाहर कर दिया जाएगा । ये सब फिक्स होता है । हमें बहुत तरीकों से फंसाया गया ताकि हम में से कोई एक जाए ।'
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
'मेकर्स हर बार सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेते नजर आए । कितनी बार घर में उन्होंने हदें पार कीं लेकिन ये सब दिखाया नहीं गया ।' आसिम के बारे में बात करते हुए हिमांशी ने कहा, 'वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त बन गया था । उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया । जब मैं बीमार थी तब उसने मेरा बहुत ख्याल रखा । हम दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे । मैं बाहर भी उसके साथ दोस्ती रखूंगी ।'
कपिल शर्मा की खुशियों में शामिल हुए सुनील ग्रोवर, पुरानी दुश्मनी भूल बेटी पर यूं लुटाया प्यार