बिग बॉस के घर से जब भी कोई बेघर होता है तो बाहर आते ही बड़े खुलासे करता है। इसी सीरीज में अब नाम जुड़ा है नेहा पेंडसे का। शो से पहली सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे बाहर हो गई हैं। नेहा ने घर से बाहर आते ही अपने फैंस और घरवालों से मुलाकात की। साथ ही, कई ऐसे बड़े राज खोले, जिन्हें जानकर आप हैरान हो सकते हैं।
नेहा से जब इस बार के विनर के बारे में पूछा गया तो नेहा बोलीं कि घर में कई लोग हैं जो अपने दिमाग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जोड़ियां घर में बहुत अच्छा खेल रही हैं। यह पूछने पर कि कौन इस सीजन का विनर होगा। वह कहती हैं, मेरे हिसाब से जोड़ियों में से इस बार कोई जीतेगा। रोमिल इस बार बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वह जिस तरकीब से गेम प्लॉन के तहत खेल रहे हैं। मैं कह सकती हूं कि वह इस बार के शो के विनर कंटेस्टेंट होंगे।
रोमिल जब से घर में वापस आए हैं सिर्फ अपनी जीत के लिए खेल रहे हैं। यही नहीं नेहा ने यह भी कहा है कि, इस हफ्ते अनूप जलोटा शो से बाहर हो सकते हैं। जसलीन और शिवाशीष के बीच के रिश्ते को वह सिर्फ दोस्ती का नाम दे रही हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा और कुछ भी नहीं है। यह सारी बातें जो उनके बारे में बन रही हैं वह सारी गलत हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।
दीपिका पर वह कहती हैं कि, दीपिका घर में बहुत अच्छा खेल रही हैं। घर में वह बहुत आगे तक जाएंगी। दीपिका के बारे में वह कहती हैं कि जहां लड़ाई न हो वहा दीपिका करा देती हैं। वह कहती हैं कि इस बार के गेम में सेलेब्रिटी जोड़ियों से कमजोर हैं। नेहा ने कहा, 'मैं दीपिका को देखना चाहती थी क्योंकि मैंने उनके बारे में काफी सुना है । वो घर में मेरी करीबी थीं। ऐसे में अगर मैं सीक्रेट रूम में जाती तो ये जरूर जानना चाहती क्या वो वही इंसान हैं जैसी वो दिखाती हैं ।'
नेहा ने श्रीसंथ के बारे मेें भी बात की । उन्होंने कहा, 'श्रीसंथ को मुझसे उस वक्त से प्रॉब्लम थी जब मैंने टास्क में उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ ना होने का टैग दिया था । उसके बाद उन्होंने दीपिका को कहा कि मैं नेहा के बारे में पर्सनल बातें जानता हूं । मुझे नहीं पता वो किस बारे में बात कर रहे थे । एक इंसान अगर महिलाओं की रिस्पेक्ट की बात करता है और फिर ऐसी बात कहता है तो ये सही नहीं है । वैसे भी हम अच्छे दोस्त नहीं थे ।'