'बिग बॉस 12' शुरू होने से पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने खूब सुर्खियां बटोरी। चर्चा थी कि भारती अपने पति के साथ शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी। यही नहीं गोवा में हुए प्रीमियर के दौरान भी सलमान खान ने भारती को इंट्रोड्यूस करवाया था लेकिन जब शो शुरू हुआ तो पता चला कि भारती तो केवल प्रमोशन के लिए आई थीं। अब भारती के फैंस लिए अच्छी खबर आई है।
जी हां, दरअसल भारती सिंह 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनेंगी लेकिन वो बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक होस्ट के तौर पर आएंगी। वो वीकेंड स्पेशल में सलमान खान के साथ आएंगी। मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारती सिंह सलमान खान की पत्नी बनेंगी। उनके 9 बच्चे होंगे।
3 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
इन 9 बच्चों में से एक संजय दत्त का रोल करेगा। गौरतलब है कि 'बिग बॉस' सीजन 5 को सलमान और संजय दत्त ने होस्ट किया था। यही नहीं भारती सिंह घर के अंदर एक ज्योतिषी बनकर जाएंगी। भारती घर के कंटेस्टेंट को उनके भविष्य के बारे में बताएंगी।
4 of 5
Bharti Singh
- फोटो : Instagram
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभी फिलहाल दोनों की तबीयत बेहतर है। बता दें कि भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं। इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसके अलावा भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।