टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो बिग बॉस शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी शो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं शो को इस बार चार चांद लगाए हैं, भजन गायक अनूप जलोटा ने। शो में अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ आने के बाद हर जगह उनकी ही बातें हो रहा हैं, लेकिन घर के लोगों को अनूप- जेसलीन कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं। पहले दिन ही अनूप और जसलीन कमजोर साबित हो गए।
बात हो रही पहले दिन हुए लग्जरी टास्क की। बीते सोमवार को घर में पहला लग्जरी टास्क हुआ, जिसका असर, नॉमीनेशन और घर की पहली कैप्टेंसी पर भी पड़ेगा। घर वालों को यह बताना था कि घर के अंदर सबसे कमजोर जोड़ी कौन हैं। घरवालों ने अनूप, जसलीन और दीपक को निशाने पर ले लिया। दरअसल घर वालों ने इसके पीछे तर्क दिया कि यह तीनों सदस्य घर में ज्यादा रोचक काम नहीं कर रहे हैं, जो लोगों को पसंद आए।
3 of 4
deepak thakur and anup jalota
आपकों बता दें कि भजन गायक अनूप जलोटा जब घर में आए थे, तब सलमान ने उनसे पूछा कि आप दोनों के बीच क्या रिश्ता है। जलोटा जी ने सवाल के जवाब में कहा कि यह मेरी शिष्या है और हम तीन साल से साथ हैं, लेकिन घर में कॉमनर जोड़ी के रूप में आई सबा अनूप जलोटा और जसलीन से जब यही सवाल पूछती हैं। जसलीन सवाल के जवाब में कहती हैं कि उनका रिश्ता बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड जैसा नहीं है, लेकिन जलोटा में एक अच्छे बॉयफ्रेंड की सारी खूबियां हैं।
इस टास्क के दौरान सृष्टि रोडे ने सबसे पहले अनूप और जसलीन की जोड़ी को कमजोर बताते हुए अपने प्वाइंट्स रखे। जिसके बाद एक एक करके घरवालों ने अनूप और जसलीन से सवाल पूछना शुरू किया। शुरुआत में तो जवाब देते हुए जसलीन में आत्मविश्वास दिखा लेकिन उसके बाद वह अपना आपा खोने लगी। शो के दौरान सभी घरवाले जसलीन और अनूप जलोटा से यह कहते हुए दिखे कि आखिर आपका रिश्ता क्या है।