बिग बॉस 11 में आए दिन नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। दरअसल, घर की सबसे पहली झगड़ालू जोड़ी यानि कि विकास और शिल्पा शो में कभी एक होंगे सोचा ना था। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या वजह रही जिससे विकास और शिल्पा हुए एक-दूजे के नजदीक...
'सब कुछ भुला दूंगा, लेकिन तुम्हारी दुश्मनी नहीं भुलाउंगा' ये लाइन थी बिग बॉस के पूर्व कैप्टन विकास गुप्ता की। लेकिन घर की हवाओं ने विकास का रुख बदलकर ही रख दिया है। शो के प्रीमियर और पहले दिन से लड़ते आ रहे विकास ने मान लिया कि वे गलत थे।
दरअसल, जेल में बंद विकास ने शिल्पा को अपने पास बुलाया और उन्हें 'किस' किया। इस पर 'अंगूरी भाबी' बिल्कुल हक्का-बक्का रह गईं। इतना ही नहीं विकास ने शिल्पा से माफी भी मांगी। जी हां, ये शत प्रतिशत सच है। दरअसल, बीते मंगलवार के एपिसोड में ये सारा वाकया हुआ।
4 of 5
बिग बॉस सीजन 11
- फोटो : COLORS TV
बता दें कि मंगलवार रात के एपिसोड में बिग बॉस ने 'जो मुड़ गया वो उड़ गया' टास्क दिया। इसके लिए घर के सदस्यों को दो टीमों विकास और पुनीश की टीम में बांटा गया। पुनीश की टीम में आकाश, लव, शिल्पा, ज्योति, बंदगी और अर्शी खान हैं जो कि टास्क कर चुकी है और आज के एपिसोड में विकास की टीम की बारी है जिसमें हिना खान, सब्यासाची, हितेन, सपना और महजबी शामिल हैं।
बिग बॉस के घर का अब तक का हाल ये है कि चार कन्टेस्टेंट प्रियंक शर्मा, जुबैर खान, शिवानी दुर्गा और ऑस्ट्रेलियाई मॉडल लुसेंडा निकोलस बाहर हो चुके हैं। साथ ही घर से बेघर प्रियंक शर्मा को वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में लाने की बातें सुर्खियों है। ऐसे में इंटरनेट पर अपने पॉप गानों से छा जाने वाली ढिंचैक पूजा शो में आने के लिए मोटी रकम की डिमांड कर रही हैं।