बॉलीवुड की 'फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को आज 2 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडनेकेर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत अभियान से प्रेरित थी। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकेर ने बड़ा खुलासा हुआ है।
पढ़ें: दीपिका-प्रियंका समेत इन अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स फर्जी
2 of 5
टॉयलेट एक प्रेम कथा
- फोटो : file photo
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर भूमि पेडनेकेर ने सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों को तस्वीरें शेयर की हैं। बच्चों की इन तस्वीरों में ज्यादातर लड़कियां नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकेर ने बड़ा खुलासा भी किया है। भूमि पेडनेकेर ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने नए हॉस्टल और लड़कियों के लिए शौचालय बनवाए हैं।
पढ़ें: बिग बी की ऑन लोकेशन तस्वीरों से लेकर करीना तक, देखिए 11 सेलेब्स क्या करते हुए कैमरे में हुए कैद
3 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : file photo
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला
भूमि पेडनेकेर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'इससे ज्यादा संतुष्टिदायक कुछ भी नहीं हो सका। यहां के बच्चे मुझे शक्ति देते हैं। मैं उन फैंस और समर्थकों को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जो मुझे हमेशा प्यार देते रहे हैं।' भूमि पेडनेकेर की इस पोस्ट को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: सामने आया छह फिल्मों में एक साथ काम करने का सवाल तो बोलीं भूमि, मैं अपने ....
5 of 5
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पोस्टर
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकेर और अक्षय कुमार के अलावा अनुपम खेर, सना खान और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था।