{"_id":"5b49c5454f1c1b39748b48ff","slug":"bhojpuri-star-amrapali-dubey-and-nirahua-romantic-video-from-london-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में निरहुआ से इश्क फरमा रहीं आम्रपाली दुबे, लंदन से शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कड़ाके की ठंड में निरहुआ से इश्क फरमा रहीं आम्रपाली दुबे, लंदन से शेयर किया वीडियो
भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है। फिलहाल ये जोड़ी 'निरहुआ चलल लंदन' की शूटिंग में बिजी है। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।
2 of 4
amrapali dubey bhojpuri actress
शूटिंग के दौरान का एक वीडियो आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ने गाउन पहन रखा है। आम्रपाली इसमें डांस करती दिख रही हैं और उनका साथ दे रहे हैं निरहुआ। जैसे ही डायरेक्टर कट बोलता है आम्रपाली खुद को ढंकने के लिए कुछ मांगती हैं। बता दें शूटिंग के दौरान लंदन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही 'निरहुआ चलल लंदन' के निर्माता सोनू खत्री हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर चंद्रा पंत हैं। फिल्म की शूटिंग चार मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। बता दें आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
amrapali dubey bhojpuri actress
दिनेश लाल यादव की आम्रपाली दुबे के साथ, 'वीर योद्धा महाबली', निरहुआ चलल ससुराल 3, बॉर्डर, पटना जंक्शन और 'तुझको रखे राम तुझको अल्लाह रखे' फिल्म आएगी। बता दें, निरहुआ जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आने वालें हैं। इस फिल्म का नाम 'निरहुआ चलल लंदन' है। फिल्म में निरहुआ के साथ भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।