भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो पवन ने अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह के साथ मारपीट की है। घटना बिहार के सिलवासा के एक होटल की है। इस बात का खुलासा भोजपुरी फिल्मों के पीआर शशिकांत ने सोशल मीडिया पर किया है।
शशिकांत ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए घटना की जानकारी दी। उनकी पोस्ट के अनुसार पवन सिंह ने जिस समय अक्षरा के साथ मारपीट की, उस समय शराब के नशे में घुत थे। बताया जा रहा है कि अक्षरा किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से सिलवासा आईं हुई थीं।
खबरें की मानें तो पवन और अक्षरा एक ही होटल में ठहरे हुए थे। पवन जब अक्षरा के साथ मारपीट कर रहे थे तो होटल के कर्मचारियों ने अक्षरा को बचाने की कोशिश की, लेकिन पवन ने सबके सामने अक्षरा के साथ गाली-गलोच करते हुए सिर पकड़ा और दीवार पर दे मारा।
बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। फिलहाल इस सिलसिले में न तो पवन ने कुछ कहा है और न ही अक्षरा ने। आपको बता दें कि अक्षरा और पवन सिंह कई फिल्मों और गाने में साथ नजर आ चुके हैं, वहीं बीच में इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी जोरों पर थीं।