बॉलीवुड में हीरोइनों की उम्र अक्सर हीरोज से कम ही रही हैं। पर्दे पर भले ही हीरो हीरोइन ने साथ में काम शुरू किया हो लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हीरोइनें कुछ सालों बाद पर्दे से दूर हो जाती हैं तो वहीं हीरो पर्दे पर एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी पर्दे पर कमबैक किया है। 'मैंने प्यार किया' में सुमन बनकर लोगों को अपनी मासूमियत का दीवाना बनाने वाली भाग्यश्री एक बार फिर फिल्मों में लौट आई हैं। भाग्यश्री ने कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' से कमबैक किया है।
सलमान को लेकर भाग्यश्री ने दिया जवाब
अभिनेत्री ने कुछ ही फिल्में करने के बाद ब्रेक ले लिया और अब वो लंबे समय बाद वापस आईं हैं। भाग्यश्री का कहना है कि पर्दे पर वो जो दूसरी पारी खेलने जा रही हैं ये आगे तक जाए। ऐसे में अभिनेत्री से ये सवाल भी पूछा गया कि क्या वो एक बार फिर सलमान खान संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं? इस पर भाग्यश्री ने जो जवाब दिया है वो काफी वायरल हो रहा है।
2 of 5
सलमान खान - भाग्यश्री
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
भाग्यश्री ने 1989 में सूरज बरजात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म में सलमान खान उनके हीरो थे और बतौर मेन लीड ये उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी। सलमान और भाग्यश्री दोनों के ही काम ही जबरदस्त तारीफ की गई थी वहीं भाग्यश्री को तो सलमान से भी ज्यादा सराहना मिली थी।
3 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : Instagram
हालांकि जहां इसके बाद भाग्यश्री ने घर बसा लिया और फिल्मों से दूरी बना ली तो वहीं सलमान खान पर्दे पर जमे रहे और आज वो बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं। हालांकि भाग्यश्री को नहीं लगता है कि वो पर्दे पर अब सलमान संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं। भाग्यश्री ने कहा कि, 'सभी जानते हैं कि सलमान काफी यंग हीरोइनों संग काम करते हैं तो मुझे नहीं पता कि कौन सी ऐसी स्क्रिप्ट आ सकती है जिसमें हम दोनों काम करें'।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सलमान अपने से बेहद छोटी उम्र की हीरोइनों संग रोमांस करने को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं। उन्होंने अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और दिशा पाटनी जैसी हीरोइनों संग पर्दे पर काम किया है जो उम्र में उनसे आधी हैं। यहां तक कि फिल्म भारत में सोनाली कुलकर्णी जो कि सलमान से काफी छोटी हैं उनके मां के किरदार में नजर आईं थीं और इसे लेकर सलमान काफी ट्रोल हुए थे।
5 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : Instagram
बात करें भाग्यश्री की तो थलाइवी में उन्होंने छोटा किरदार निभाया है। हालांकि अब उन्होंने पूरी तरह से फिल्मों में बने रहने का मन बना लिया है। उनका कहना है कि वो अब ऐसे किरदार निभाना चाहेंगी जिससे उनकी प्रतिभा और खुलकर सामने आए। बता दें कि भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।