महेश भट्ट निर्देशित टीवी सीरियल 'नामकरण' इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। साल 2016 में शुरू हुए इस शो ने अच्छी टीआरपी बटोर ली है। सीरियल में एक्ट्रेस बरखा बिस्ट और एक्टर विराफ पटेल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे थे। लेकिन अब शो से भरखा को निकाल दिया गया है।
महेश भट्ट ने शूट किए इंटीमेट सीन फिर एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए महेश भट्ट हर दिन उसमें कुछ ना कुछ बदलाव करते रहते हैं। बरखा और विराफ के बीच कई इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। लेकिन उन्हें दिखाया नहीं गया। क्योंकि ये एक फैमिली चैनल है जिस पर इस तरह के सीन दिखाना आपत्तिजनक माना जाता है।
महेश भट्ट ने शूट किए इंटीमेट सीन फिर एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया
इस बारे में महेश भट्ट का कहना है कि शो की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऐसा टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया है। बरखा शो से इमोशनली जुड़ी हुई थीं। स्टोरी लाइन को आगे बढ़ाने के लिए आशा का रोल निभा रहीं बरखा को सीरियल में मार दिया गया। उनको हटाते समय हमें भी काफी दुख हुआ।
महेश भट्ट ने शूट किए इंटीमेट सीन फिर एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया
वहीं जब इस बारे में बरखा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें हटाते वक्त ये कहा गया कि सीरियल ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि महेश भट्ट हर दो हफ्ते में स्टोरी बदल देते थे। साथ ही बरखा ने ये भी कहा कि वो खुश हैं कि उन्होंने 'नामकरण' जैसे सीरियल में काम किया।
महेश भट्ट ने शूट किए इंटीमेट सीन फिर एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया
'अर्थ', 'सारांश', 'जख्म', 'जनम' जैसी हिट मूवी बनाने वाले महेश भट्ट 'नामकरण' के निर्देशक हैं। इसकी कहानी महेश भट्ट की असली जिंदगी पर आधारित है। महेश भट्ट ने 'मर्डर', 'जन्नत' और 'राज' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी है। उनका कहना है कि अब वो टीवी सीरियल बनाकर बहुत खुश हैं।