टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं फिल्म में टाइगर की गर्लफ्रेंड बनीं दिशा पाटनी रियल लाइफ में उनसे थोड़ी नाराज चल रही हैं।
दरअसल बागी 2 के रिलीज होने के बाद से हर तरफ टाइगर की चर्चा हो रही है और टाइगर को मिल रही पॉपुलैरिटी की वजह से दिशा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। खबर है कि टाइगर को सारी लाइमलाइट मिलने के कारण वह नाराज हैं। उन्हें इस बात की भी नाराजगी है कि ट्रेंड डांसर होने के बावजूद फिल्म में उनका एक भी सोलो ट्रैक नहीं है।
वहीं तक कि दिशा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह टाइगर को काफी कंट्रोल करके रखती हैं। दिशा अक्सर टाइगर का फोन चेक करती हैं और उन्हें किसी भी को-स्टार से बात करने की इजाजत नहीं है। बात करें साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी फिल्म बागी 2 की तो 9 दिन में ही फिल्म ने 120 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
फिल्म ने पहले ही दिन साल की सबसे हिट फिल्म पद्मावत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 27 करोड़ की कमाई की थी।