{"_id":"6684bab8d1742bd9280e8c0e","slug":"arbaaz-khan-sshura-khan-spotted-outside-hospital-paparazzi-asked-if-there-is-any-good-news-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arbaaz Khan: अस्पताल के बाहर कैमरे में कैद हुए अरबाज खान-शूरा, पैपराजी ने पूछा- कोई खुशखबरी है क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arbaaz Khan: अस्पताल के बाहर कैमरे में कैद हुए अरबाज खान-शूरा, पैपराजी ने पूछा- कोई खुशखबरी है क्या?
अरबाज खान और शूरा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। फैंस दो यह जोड़ी काफी पसंद आती है। पिछले साल के दिसंबर महीने में अभिनेता ने शूरा को अपना हमसफर बनाया था। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
Trending Videos
2 of 5
शूरा खान, अरबाज खान
- फोटो : यूट्यूब
इस वीडियो में अरबाज और शूरा को अस्पताल से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान बाहर पहले से मौजूद पैपराजी दोनों की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। बाहर निकलते हुए पैपराजी ने उनसे खुशखबरी के बारे में भी पूछ डाला। वीडियो में अरबाज खान कैजुअल आउटफिट में नजर आए, जबकि शूरा खान ने क्रॉप-टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ ओपन शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही, उन्होंने कैप के साथ खुद को स्टाइल किया हुआ था।
3 of 5
शूरा खान, अरबाज खान
- फोटो : यूट्यूब
वायरल वीडियो में पैपराजी जोड़े से पूछते हैं, 'क्या खुशखबरी है?' वहीं, अरबाज और शूरा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे अपनी कार में बैठ गए और बिना कुछ कहे निकल गए। अरबाज और शूरा की निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों ने एक साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर, 2023 में शादी कर ली थी।
कई लोगों के लिए दोनों की शादी आश्चर्य की बात थी, क्योंकि इस जोड़े को कभी एक साथ नहीं देखा गया था। बाद में, अरबाज ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग एक साल तक डेट किया और वे नियमित रूप से रेस्तरां जाते थे। हालांकि, पैपराजी के कैमरे में वे कभी कैद नहीं हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।