फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डरावनेपन की हदें तोड़ रहीं अनुष्का शर्मा, नए पोस्टर को देखने के बाद पूरा बॉलीवुड हिल जाएगा

Thu, 22 Feb 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma film pari new poster launched
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'परी' का जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। टीजर और ट्रेलर के बाद कुछ देर पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। अनुष्का शर्मा ने इस पोस्टर के जरिए बताया कि वो फिल्म में किस हद तक डरावनी लगेंगी।

anushka sharma film pari new poster launched
परी

खून से लथपथ चेहरे में अनुष्का बेहद खतरनाक लग रही हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म के प्रमोशन में अनुष्का के पति विराट कोहली भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। कोहली  फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को रिट्वीट करते हैं।



 

anushka sharma film pari new poster launched
परी

इस पोस्टर को अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। साथ ही लिखा, 'ठीक से अपनी आंखें खोल लीजिए। ये आपको पलके झपकाने का मौका नहीं देगी।' कैप्शन से पता चल रहा है कि फिल्म में अनुष्का खूंखार होंगी जो दर्शकों को चीखने पर मजबूर करेंगी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma film pari new poster launched
परी

'परी' का ये नया पोस्टर आपकी एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है। इससे पहले भी बॉलीवुड में कई हॉरर फिल्में आ चुकी हैं लेकिन वे कभी उम्मीद पर खरी नहीं उतरीं। लेकिन इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी है।

विज्ञापन
anushka sharma film pari new poster launched
अनुष्का शर्मा

'परी' के अलावा अनुष्का, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। जीरो में अनुष्का, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की तिकड़ी दोबारा नजर आएगी। इससे पहले तीनों ने 'जब तक है जान' में साथ काम किया था। फिल्म क्रिसमस 2018 में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed