हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर छोड़ दिया है। अनुराग ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट किए और उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया।
अनुराग कश्यप ने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा- 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लगे। आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिल रही है क्योंकि आप जानते हैं कि कोई भी इस बारे में बात नहीं करना चाहता है। ठग राज कर रहे हैं और ठगना जिंदगी जीने का नया तरीका है।'
3 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : Social Media
अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में ट्विटर छोड़ने की वजह बताई। अनुराग ने लिखा- 'आप सभी की खुशी और सफलता की कामना करता हूं। ट्विटर छोड़ने के बाद यह मेरा आखिरी ट्वीट होगा। जब मुझे डर के बिना अपने मन की बात कहने की अनुमति नहीं होगी, तो मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा। अलविदा।'
4 of 5
anurag kashyap
- फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। अनुराग ने लिखा- ‘एक आदमी को लगता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और इसे लागू करने के लिए उसके पास पावर भी है।’
बता दें कश्यप उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 जुलाई को भीड़ द्वारा हिंसा करने और लोगों को पीट पीट कर हत्या करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसे जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि ‘जय श्री राम' ‘भड़काऊ युद्धोन्माद' हो गया है और इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो रही है।