बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने फोटो शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बैट-बॉल खेलते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अब अपनी एक पुरानी यादें ताजा करते हुए एक फोटो साझा की है। इस फोटो में वो हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ नजर आ रहे हैं।
किस्सा: जब अनुपम खेर ने लियोनार्डो डिकैप्रियो से कहा था- मैं भारतीय अभिनेता हूं, टाइटैनिक एक्टर की ऐसी थी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने कैप्शन में आगे लिखा, 'इस पर मैंने पूछा- कैसे?, और फिर लियोनार्डो ने मुझे गर्मजोशी से गले लगा लिया। वह दयालु और स्नेही थे। एक अभिनेता होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप दुनिया भर के अद्भुत लोगों से मिलते हैं और उनके साथ आसानी से जुड़ जाते हैं। एक्टर अपने आप में एक जनजाति हैं।'
अनुपम खेर की पहली फिल्म सारांश थी जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक बूढ़े का किरदार निभाया था। अनुपम खेर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पत्नी और सांसद किरण खेर का खास ख्याल रख रहे हैं।
बता दें कि अनुपम खेर इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को खुद में अंदर तक उतार लेते हैं। 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका काफी सराहनीय रही। 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा', 'रंग दे बसंती', 'खोसला का घोसला','ए वेडनस डे', और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्में अगर सफल हुईं तो उसमें अनुपम खेर की बड़ी भूमिका रही।