अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते रोज उन्होंने कृशा शाह संग सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों अपने इस खास दिन पर बेहद सुंदर लग रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी, कृशा शाह संग अपनी शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में बने हुए थे। हालांकि अनमोल या फिर उनके परिवार की तरफ से किसी भी तरह से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी लेकिन अब अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है, जिससे ये कंफर्म हो चुका है कि अंबानी परिवार का ये बहुचर्चित कपल शादी के बंधन में बंध चुका है।
Anmol Ambani-khrisha Shah Wedding: अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने कृशा शाह से की शादी, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन