अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को आज 44 साल हो गए हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल की
जोड़ी सिर्फ असल जिंदगी में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी बहुत हिट रही है। क्या आप जानते हैं कि अमिताभ की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में सबसे बड़ा हाथ जया बच्चन का हाथ रहा है।
अमिताभ बच्चन की साल 1988 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शंहशाह' आई थी। इसमें उनके साथ मीनाक्षी शिशाधरी थीं। ये फिल्म रिलीज होते ही बड़ पर्दे पर छा गई थी। इस फिल्म का डायलॉग, 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं' खूब हिट हुआ था।
क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट जया बच्चन ने लिखी थी? जी हां! टीनू आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जया ने लिखा था।
जहां अमिताभ बच्चन के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी वहीं जया को इस फिल्म के बाद कोई ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली।
ये काफी कम लोग जानते हैं कि जया बच्चन एक अच्छी स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। उन्होंने फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस तो खूब नाम कमाया लेकिन उनका ये छिपा टैलेंट छिपा ही रह गया।