बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और किस्से वह लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार बिग बी ने एक ऐसा पोस्ट लिखा कि लोग उन पर भड़क गए। कई लोगों ने इस बात के लिए उन्हें ट्रोल भी कर दिया। आखिर बिग बी ने ऐसा क्या लिखा, आपको आगे बताते हैं।
अमिताभ बच्चन बोले- लोगों के पास कितनी फुर्सत है, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा 'इसी से आपका धंधा चलता है'
दरअसल अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। आए दिन वह सेट से अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बार भी बिग बी ने ताली बजाते हुए अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक बात तो तय है, इस दुनिया में लोगों के पास फुरसत बहुत है।'
FB 2743 -
एक बात तो तय है ;
इस दुनिया में लोगों के पास फ़ुरसत बहुत है !!!! 🤣
बिग बी का ये कैप्शन कई लोगों हजम नहीं हुआ और इसके बाद ट्रोल होने का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूजर ने लिखा, 'बिलकुल सही कहा सर आपने। लोगों की उसी फुरसत का तो फायदा आपने अपनी पूरी जिंदगी भर उठाया है।'
अगले यूजर ने लिखा, 'तभी तो आप लोगों का धंधा चलता है। वरना क्यों कोई अपने पैसे और समय खर्च करता आपके सिनेमा पर। और हां, आप लोग जो आज रईस बने हुए हैं, वो हमारे फुर्सत की ही देन है।' दूसरे ने लिखा, 'बिलकुल सच कहा सर, अगर यहां लोगो के पास इतनी फुर्सत ना होती तो आप इतने बड़े स्टार कभी नही बनते।'
हालांकि अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को कई लोगों ने मजाक में लेते हुए मजे भी लिए हैं। बता दें कि बिग बी में फेसबुक पर 3.6 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या भी करोड़ों में ही है।
'रामायण' में केवट का रोल मांगने पहुंचे थे अरविंद त्रिवेदी, अमरीश पुरी की जगह खुद बन गए 'रावण'