रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण था कि बीते दिनों रजनीकांत को फिल्मी जगत के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। उनके इस लंबे करियर में कई ऐसे किस्से रहे हैं जिन्हें याद करके थलाइवा खुद भी हंसते रह जाते होंगे। आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी सुनकर हंसते हंसते लोटपोट हो गए थे।
'रोबोट' में थलाइवा और ऐश्वर्या राय साथ आए थे नजर
दरअसल, सुपरस्टार रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय के साथ एस शंकर की फिल्म रोबोट (एंथिरन) में काम किया था। दोनों के बीच लगभग 23 साल की उम्र का अंतर है। इसके बावजूद फिल्म में दोनों एक कपल के रूप में नजर आए थे। साल 2010 में फिल्म के लॉन्च के दौरान, रजनीकांत ने मीडिया से बात करते हुए फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया था। सुपरएक्टर ने बताया कि उनके भाई के पड़ोस में रहने वाला एक राजस्थानी फैन इस बात से हैरान रह गया कि ऐश्वर्या के साथ फिल्म में उनके हीरो रजनीकांत हैं।
मजेदार बात थी कि जब रजनीकांत इस किस्से को सुना रहे थे तब अमिताभ बच्चन भी वहां मौजूद थे, जो पूरी बात सुनकर ठहाका मार कर हंस पड़े थे। रजनीकांत ने बताया कि ये किस्सा बेंगलुरू का है। वे अपने बड़े भाई से मिलने गए थे। वहां उनके पड़ोस में एक राजस्थानी फैन रहता था, वह उनसे मिलने आया था। उसका नाम नंदूलाल था और उम्र करीब 60 साल थी।
3 of 5
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत,
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब उसने थलाइवा को देखा तो कहा- और रजनी क्या हाल, बाल-वाल सब क्या हो गया। इस पर रजनीकांत ने जवाब दिया- झड़ गए, छोड़ दो। इसके बाद नंदूलाल पूछते हैं - अब रिटायर लाइफ एंजॉय कर रहे हो? तब रजनीकांत उनसे कहते हैं, अभी एक फिल्म में काम कर रहा हूं। इसके बाद नंदूलाल ने फिर पूछा कि अच्छा कौन सी फिल्म है। तब रजनीकांत ने बताया कि 'रोबोट', फिर रजनी ने हीरोइन के तौर पर ऐश्वर्या का नाम लिया। इसके बाद नंदू लाल बहुत खुश होकर बोले- ऐश्वर्या राय? कमाल की लड़की है, फैंटास्टिक, लेकिन हीरो कौन है।
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
तब रजनी ने जवाब दिया- मैं ही हूं हीरो। इतना सुनते ही नंदू हैरान हो गया और बोला- तुम हो हीरो। इसके बाद वह वहां से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद और भी मजेदार घटना हुई। नंदू लाल के बच्चे भी वहां मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा- क्या यार पापा, वो ही हीरो हैं। दस मिनट तक नंदू लाल वहीं रहे लेकिन कुछ बोले नहीं। बस रजनीकांत को घूरते ही रहे। जब वे वहां से चले गए तो उनकी आवाजें आ रही थीं। वे आपस में कह रहे थे- क्या हो गया ऐश्वर्या राय को, अभिषेक बच्चन को क्या हो गया, सब छोड़ो, अमिताभ साहब को क्या हो गया। हीरोइन और इसके साथ।
5 of 5
रजनीकांत, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बस यही सुनकर बिग बी जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं। उसके बाद रजनीकांत ने ऐश्वर्या से कहा, 'मेरे साथ काम करने के लिए धन्यवाद।' वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने यह भी कहा था कि फिल्म रोबोट में वह ऐश्वर्या के साथ काम करने में काफी असहज महसूस कर रहे थे क्योंकि वह उनके सबसे करीबी दोस्त अमिताभ की बहू थीं।