80 साल-80 किस्से: क्या सच में अमिताभ बच्चन को बूढ़ा मानती हैं जया? जानिए किस वजह से कही थी ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब जया ने रेखा को बुलाया घर
अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो सभी जानते ही हैं। जया बच्चन से शादी के बाद भी जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें अखबारों में छपती थीं। इससे बात से अमिताभ के घर में तनाव का माहौल रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार अमिताभ बच्चन शूटिंग के सिलसिले में कहीं बाहर गए हुए थे। मौका देखकर जया बच्चन ने रेखा को अपने घर खाने पर बुला लिया।
रेखा को एक लाइन में समझा दी थी बात
सामने से जया बच्चन का बुलावा आया तो पहले रेखा को थोड़ा आश्चर्य हुआ और वह सहम भी गई थीं। लेकिन जब वह अमिताभ के घर पहुंची तो जया बच्चन ने रेखा के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। उनको खाना खिलाया और खूब हंसी मजाक हुआ। लेकिन जब रेखा जाने लगीं तो जया बच्चन ने रेखा से सिर्फ एक बात कही कि, 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोडूंगी'। समझदार के लिए इतना इशारा काफी था। रेखा समझ गई थीं कि अब अमिताभ से जुदा होने का वक्त आ गया है। इस वाकये के बाद वह कभी अमित से नहीं मिलीं।
जया की सलेहियों को देखते ही उतर जाता है अमिताभ का चेहरा
हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। इस पॉडकास्ट में जया बच्चन भी शामिल हुई थीं। नव्या ने जया बच्चन से उनकी सलेहियों के बारे में सवाल किया तो जया ने बताया था कि उनकी सात सहेलियां हैं, जो पिछले काफी साल से एक-दूसरे के साथ हैं। लेकिन उनकी सलेहियों का घर आना अमिताभ को पसंद नहीं है। उन्होंने बताया था कि मेरी सहेलियों के घर आने पर उनका (अमिताभ बच्चन) का चेहरा उतर जाता है।
जया ने अमिताभ को बताया बूढ़ा
इसके जवाब में नव्या ने कहा कि शायद जया बच्चन की सलेहियां उनको ( अमिताभ बच्चन) को देखकर थोड़ा असहज महसूस करती हों। तब जया ने कहा कि ऐसा नहीं है। वह भी सभी को काफी समय से जानते हैं। दरअसल वो अब बूढ़े हो गए हैं। आप शरीर से बूढ़े हो सकते हैं, लेकिन मन से नहीं। जया ने कहा मैं आज भी 18 साल के युवा से बात कर सकती हूं।