फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला

Tue, 11 Oct 2022 09:33 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Oct 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday when big b become bankrupt has to mortgage his bungalow
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आज के समय में अमिताभ बच्चन का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों की लिस्ट में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। 11 अक्टूबर को अभिनेता अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी हर खास बात आप तक पहुंचा रहे हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको अमिताभ की जिंदगी का वो किस्सा बताते हैं, जब इनके नाम की लोग धज्जियां उड़ाने को तैयार थे।

Amitabh Bachchan Birthday when big b become bankrupt has to mortgage his bungalow
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने साल 1995 में अपनी खुद की कंपनी एबीसीएल यानी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड शुरू की थी। इस कंपनी ने 1996 में मिस वर्ल्ड जैसा मेगा इवेंट कराया था, जिसमें विजय माल्या को जज बनाया गया था। यह पहला मौका था जब मिस वर्ल्ड जैसा इवेंट सनसिटी के बाहर किसी देश में हुआ था। मिस वर्ल्ड इवेंट से पहले एबीसीएल ने 15 फिल्में बनाईं, जिनकी लागत 3 से 8 करोड़ रुपये के बीच थी।  

Amitabh Bachchan Birthday when big b become bankrupt has to mortgage his bungalow
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

मिस वर्ल्ड के बाद से ही कंपनी के दिवालिया होने का सफर शुरू हो गया था।  इस इवेंट से कोई कमाई तो नहीं हुई, लेकिन बिग बी पर कर्ज तले दब गए थे। एबीसीएल का लक्ष्य था हजार करोड़ की कंपनी बनने का, लेकिन इस बैनर की पहली फिल्म ही बुरी तरह पिट गई और बाद की फिल्में भी कुछ कमाल नहीं कर पाई। उनकी कंपनी के खिलाफ कई कानूनी मामले चल रहे थे। यहां तक कि लोन वसूली के लिए बैंक ने उन्हें कई नोटिस भेजे थे, और तो और बिग बी को अपना बंगला ‘प्रतीक्षा’तक गिरवी रखना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday when big b become bankrupt has to mortgage his bungalow
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ के ऊपर 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उनपर काफी दबाव था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी तब उनको अपना बंगला प्रतीक्षा और दो फ्लैट बेचने से मना कर दिया था। तब अमिताभ बच्चन ने तब कोर्ट के सामने दलील दी कि उन्होंने अपने बंगले को सहारा इंडिया फाइनेंस के पास गिरवी रखा है ताकि वो एबीसीएल के लिए फंड जुटा सकें। इसके बाद केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल एंड फाइनेंशियल रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड ने एबीसीएल को बीमार कंपनी घोषित कर दिया जिस पर 14 मिलियन डॉलर का कर्ज था। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday when big b become bankrupt has to mortgage his bungalow
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिताभ बच्चन ने जनवरी 2013 में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'तब कर्ज से मुक्ति पाने में यश चोपड़ा और केबीसी ने काफी मदद की थी। यश चोपड़ा को अपने दिवालिया होने के बारे में बताया था और कहा कि कोई काम फिलहाल उनके पास नहीं है। उसके बाद यश जी ने मुझे अपनी फिल्म मोहब्बतें में एक रोल ऑफर किया और फिल्म के लिए साइन किया था'। 2000 में स्टार प्लस अपने नए प्रोजेक्ट के लिए अमिताभ बच्चन के पास पहुंचा। तब उन्हें खुद भी यह अंदाजा नहीं था कि यह शो इस कदर पॉपुलर होगा। अमिताभ ने कहा था, 'मैं 'केबीसी' के कॉन्ट्रिब्यूशन को नजरअंदाज नहीं कर सकता। यह ऐसे वक्त में मेरे पास आया, जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। यह मेरे लिए बूस्टर शॉट की तरह था'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed