फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel refused to react to Bipasha Basu Lara Dutta comment on her in Koffee With Karan show

Ameesha Patel: अमीषा ने लारा-बिपाशा के नेगेटिव कमेंट पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया, कहा- मेरे उनसे अच्छे संबंध थे

Tue, 04 Jul 2023 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

पिछले दिनों अमीषा ने मेकर्स पर कास्ट को फीस ना देने का आरोप लगाया था। अब अभिनेत्री ने बिपाशा बसु और लारा दत्ता पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Ameesha Patel refused to react to Bipasha Basu Lara Dutta comment on her in Koffee With Karan show
अमीषा और बिपाशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रही हैं। आज से करीब 22 साल पहले अमीषा ने फिल्म गदर से सकीना बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया था। अब फिल्म की रिलीज से पहले अमीषा अपने नए बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों अमीषा ने मेकर्स पर कास्ट को फीस ना देने का आरोप लगाया था। अब अभिनेत्री ने बिपाशा बसु और लारा दत्ता पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

लारा और बिपाशा ने अमीषा पर किया था कमेंट
करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सेलेब्स के बीच युद्ध का मैदान बन गया है। शो में अक्सर कई कलाकार एक-दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ एक एपिसोड में नजर आया, जब बिपाश बसु और लारा दत्ता अभिनेत्री अमीषा पटेल पर टिप्पणी करते नजर आए थे। अब अमीषा पटेल ने इन कमेंट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उन दोनों ने ऐसे आपत्तिजनक बयान क्यों दिए थे।

Shehnaaz Gill: 'मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया', शहनाज गिल का छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

अमीषा ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से किया इनकार
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अमीषा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि लारा और बिपाशा ने ऐसा क्यों कहा। लारा और बिपाशा कॉफी विद करण में थे और जाहिर तौर पर उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो मेरे बारे में अच्छी नहीं थीं। मैं नहीं जानती कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा। मैंने बिपाशा के साथ पूरी दुनिया का टूर किया था और मेरी उनसे खूब बनती थी। लारा और मैंने ‘एलान’ में एक साथ किया था और मैं पूरी शूटिंग के दौरान बहुत विनम्र थी। करण ने जब  अमिषा की प्रतिक्रिया मांगी तो अभिनेत्री ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इसपर करण ने कहा, आप और आपके विशिष्ट दक्षिण बॉम्बे शिष्टाचार

Leo: पूरी होने जा रही है अनुराग कश्यप की दिली इच्छा! विजय की 'लियो' में हुई निर्देशक की एंट्री

विज्ञापन

फैंस को है फिल्म का इंतजार
आपको बता दें कि अमीषा की फिल्म ‘गदर 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस इस टीजर को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही नहीं, फिल्म का गाना ‘उड़ जा काले कावा’ भी यूट्यूब पर खबद धमाल मचा रहा है। फैंस मेकर्स की प्रशंसा कर रहे हैं कि गाने को रिक्रिएट करते वक्त भी उन्होंने सिंगर का सही चुनाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed