{"_id":"62bef0ac3ddaf02dd01c36de","slug":"alia-bhatt-shared-her-new-pictures-from-portugal-after-the-announcement-of-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट की नई तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट की नई तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एंजॉय कर रही हैं। आलिया ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक, आलिया और रणबीर को बधाई देते हुए दिखे। वहीं, अब आलिया भट्ट ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। आलिया की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
दरअसल, आलिया भट्ट इन दिनों पुर्तगाल में हैं और यहां से अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अकेले क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में आलिया कैमरे की तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में अभिनेत्री काफी सुंदर लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री ने आसपास का नजारा दिखाया है और आखिरी तस्वीर आलिया की परछाई की है।
इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'अपने साथ टहलने से कुछ भी ठीक नहीं हो सकता।' आलिया की इन तस्वीरों पर फैंल दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। महज एक घंटे में इन फोटोज को 9 लाख 58 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी इन तस्वीरों को लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री ने शादी के लगभग दो महीने बाद ही 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर फैंस को हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की, जो उनकी सोनोग्राफी की तस्वीर थी। फोटो के साथ आलिया ने लिखा था, 'हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।