फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला नाम से जुड़ा ये राज

Wed, 29 Mar 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Wed, 29 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar reveals why he changed his name from Rajiv Hari Om Bhatia
अक्षय कुमार
कहावत है कि नाम में क्या रखा है। लेकिन जनाब अगर नाम में कुछ खास बात ना होती तो भला अक्षय कुमार ही अपना नाम क्यों बदलते। सभी जानते हैं कि अक्षय का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है लेकिन उन्होंने अपना नाम क्यों बदला ये किसी को नहीं पता। अक्षय तकरीबन 30 सालों से अपने बदले नाम के राज को दबाए हुए थे लेकिन अब जाकर उन्होंने रिवील किया है कि उन्हें अपना नाम बदलने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा।

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला नाम से जुड़ा ये राज

Akshay Kumar reveals why he changed his name from Rajiv Hari Om Bhatia
अक्षय कुमार
अक्षय ने ये नाम बदला स्वर्गीय एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की वजह से। हाल ही में फिल्म 'नाम शबाना' के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने इसका खुलासा किया। एक फैन द्वारा नाम बदलने के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, ' मेरी पहली फिल्म 'आज' थी जो 1987 में आई। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कुमार गौरव लीड रोल में थे जबकि मेरा रोल मात्र 4.5 सेकेंड का था। उस फिल्म में गौरव के किरदार का नाम अक्षय था और मैं सारा वक्त गौरव और उनकी एक्टिंग को ही देखता रहता। और फिर एक दिन मुझे ना जाने क्या हुआ कि मैं कोर्ट गया और अपना नाम बदलवा लिया।'

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला नाम से जुड़ा ये राज

Akshay Kumar reveals why he changed his name from Rajiv Hari Om Bhatia
अक्षय कुमार
अक्षय को ना जाने क्यों ऐसा लगा कि उस नाम में ऐसा कुछ है जो उन्हें अपनी तरफ खींच रहा था। अक्षय ने आगे कहा, ' मुझे नहीं पता मैंने अपना नाम क्यों बदला। मैं बस बांद्रा की कोर्ट गया और नाम बदलवा दिया। मैं उस वक्त कुछ भी नहीं उस वक्त लेकिन फिर भी मैंने विजिटिंग कार्ड बनवाए। उसके बाद मैं काम की तलाश में बाहर गया। शायद मेरा वक्त अच्छा था और उसके बाद मुझे फिल्में मिलना शुरु हो गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला नाम से जुड़ा ये राज

Akshay Kumar reveals why he changed his name from Rajiv Hari Om Bhatia
अक्षय कुमार
और इस तरह अक्षय का बदला हुआ नाम उनके लिए काफी लकी साबित हुआ। आज अक्षय बॉलीवुड के एकमात्र स्टार हैं जिनकी सालभर में चार से पांच फिल्में आती हैं और सभी हिट रहती हैं। अक्षय हर बड़े बैनर की पहली पसंद बन चुके हैं। इस साल भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो कई फिल्में अगले साल के लिए भी अनाउंस कर दी गई हैं।
विज्ञापन

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला नाम से जुड़ा ये राज

Akshay Kumar reveals why he changed his name from Rajiv Hari Om Bhatia
अक्षय कुमार
हालांकि ऐसा नहीं है कि अक्षय का पुराना नाम राजीव हरी ओम भाटिया उनके लिए लकी नहीं रहा। बल्कि इस नाम से उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला हुआ है जिसके बैनर तले वो कई हिट फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed