फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Film Saugandh co star Shanthi Priya reveals actor ghosted her when she approached him for work

Shanthi Priya: अक्षय कुमार के व्यवहार से आहत हैं एक्ट्रेस शांति प्रिया, खिलाड़ी पर लगाए यह गंभीर आरोप

Fri, 14 Jul 2023 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Jul 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Film Saugandh co star Shanthi Priya reveals actor ghosted her when she approached him for work
शांति प्रिया-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शांति प्रिया आपको याद होंगी? वही शांति प्रिया जिन्होंने अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म 'सौगंध' में लीड रोल किया। हाल ही में उन्होंने एक्टर पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। शांति प्रिया का कहना है कि जब उन्होंने कमबैक की तैयारी की और काम के लिए अक्षय कुमार से बात की तो उन्होंने काम दिलाने का वादा तो किया, लेकिन फिर मुकर गए। 

विज्ञापन

सोनाक्षी से भी कराई थी मुलाकात
शांति प्रिया ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह फिल्म 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के सेट पर अक्षय कुमार से मिली थीं। इस दौरान अक्षय कुमार ने उनसे काफी गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इतना ही नहीं, उन्होंने सेट पर अपनी को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा से भी मिलवाया और कहा कि ये अब बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी में हैं।
Love Story: ड्रीमी अंदाज में शुरू हुई दीपिका-रणवीर की क्यूट लव स्टोरी, कुछ ऐसा रहा इस कपल का मोहब्बत का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

खूबसूरती पर की थी टिप्पणी
शांतिप्रिया का कहना है कि मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने उनसे कहा कि वह आज भी बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन अब वह फिल्मों में हीरोइन का रोल अदा नहीं कर सकती हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि खिलाड़ी ने उसने यह तक कह दिया कि इंडस्ट्री में शादी के बाद महिलाओं को पहले की तरह ट्रीट नहीं किया जाता है।
Sayani Gupta: बंगाली सिनेमा में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं सयानी, निर्देशक कौशिक गांगुली के लिए कही यह बात

विज्ञापन

अक्षय ने बंद कर दी बातचीत
शांतिप्रिया का कहना है कि इसके बाद अक्षय कुमार ने उनसे अचानक ही कन्नी काट ली। उन्होंने एक्टर को ढेरों मैसेज भेजे, लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया। यह बात जब शांतिप्रिया ने अपनी मां को बताई तो वह भी काफी दुखी हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से भी दोबारा कॉन्टेक्ट करने के लिए मना कर दिया। शांतिप्रिया का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें यकीन हो गया कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी को किसी से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इंटरव्यू के दौरान शांतिप्रिया ने यह भी कहा कि अक्षय की पहली फिल्म में उनके साथ लीड रोल करने के लिए जो एक्ट्रेस राजी हुई, वह वही थीं। अक्षय कुमार नए थे, लेकिन वह उनके साथ काम करने को तैयार हो गई थीं। अब उनकी बारी है, लेकिन वह मदद को आगे नहीं आए'।
Ashutosh Gowariker: ओटीटी पर अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे आशुतोष गोवारिकर, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed