बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया में अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके लिए अक्सर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, लेकिन शायद ही कभी वह वायरल खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। हुआ यूं कि बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार के पास एक प्राइवेट जेट है। लेकिन इस खबर को देखते ही खिलाड़ी कुमार का पारा चढ़ गया।
Akshay Kumar: 260 करोड़ के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अक्षय कुमार? वायरल रिपोर्ट पर फूटा अभिनेता का गुस्सा
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षय कुमार के पास जो प्राइवेट जेट है उसकी कीमत 260 करोड़ रुपये है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के सवाल उठने लगे। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने इस रिपोर्ट पर लोगों को करारा जवाब दिया है। अक्षय ने अपने जवाब से साफ कर दिया है कि उनके पास कोई भी प्राइवेट जेट नहीं है। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'झूठा झूठा ... पेंट ऑन फायर, बचपन में सुना था? ठीक है, लगता है कि कुछ लोग स्पष्ठ रूप से बड़े नहीं हैं अभी तक। और मैं इसे जाने देने के मूड में नहीं हूं। मेरे बारे में निराधार झूठ लिखो और मैं उसे दूर कर दूंगा। यह आपके लिए एक पेंट ऑन फायर रत्न है।
यह भी पढ़ें:- Thank God Song: 'थैंक गॉड' के नए सॉन्ग का टीजर रिलीज, सिद्धार्थ और रकुल के बीच दिखी प्यार भरी केमिस्ट्री
अक्षय के ट्वीट के बाद फैंस भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस ने उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई है, जो फेक न्यूज फेला रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लंबे समय बाद आपका आक्रामक मूड देखकर अच्छा लगा।' वहीं एक दूसरे फैंन ने लिखा, 'अक्की सर आज उपद्रवी मूड में है।'
यह भी पढ़ें:- Uunchai: अर्जुन कपूर ने जारी किया ‘ऊंचाई’ से परिणीति का लुक, अगले महीने रिलीज होगी सूरज बड़जात्या की फिल्म
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। 'रामसेतु' अभिनेता की इस साल में पांचवी फिल्म है। इससे पहले 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान', 'रक्षाबंधन' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। लेकिन यह तीनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इसके अलावा, फिल्म 'कटपुतली' ओटीटी पर आई थी।