फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay devgn Raid 2 Release Date to change For Singham Again as per report Read details inside

Raid 2: सिंघम अगेन के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे अजय देवगन, रेड 2 की रिलीज डेट में किया बदलाव!

Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
Ajay devgn Raid 2 Release Date to change For Singham Again as per report Read details inside
रेड 2 मुहूर्त, सिंघम अगेन - फोटो : एक्स

विस्तार

अजय देवगन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। वे इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। सिंघम अगेन और औरों में कहां दम था के अलावा इस लिस्ट में रेड 2 का नाम भी शामिल है। अब इस अजय की इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

Tipppsy: दीपक तिजोरी का सीबीएफसी पर फूटा गुस्सा, परेशान करने का लगाया आरोप, स्क्रीनिंग में हुई थी मुश्किल

विज्ञापन
Trending Videos

रेड 2 की रिलीज डेट में बदलाव

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अभिनेता एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज की ओर से किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म होने वाली है। पहले यह माना जा रहा था कि इसे 15 नवंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।  ऐसा कहा जा रहा है कि सिंघम 3 की वजह से यह फिल्म या तो तय समय से पहले या बाद में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

सिंघम अगेन है वजह 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन  इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने के वाली थी, लेकिन नवीनतम रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार सिंघम अगेन की रिलीज की तारीख का आधिकारिक रूप से एलान हो जाने के बाद रेड 2 के मेकर्स अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन

रेड 2 की एडिटिंग शुरू

बताया जा रहा है कि राज कुमार गुप्ता फिलहाल रेड 2 की एडिटिंग कर रहे हैं और जुलाई के अंत तक इसका फाइनल प्रिंट तैयार हो जाने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म सिंघम अगेन से पहले रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Manisha Koirala: 'कैंसर का पता चलने के बाद दोस्तों और करीबियों ने छोड़ दिया साथ', छलका 'मल्लिका जान' का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed