बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' के लिए तैयार किया गया विशालकाय फुटबॉल सेट ध्वस्त कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही थी। 16 एकड़ में तैयार किए गए इस सेट पर मानसून का भी खतरा मंडरा रहा था। इसके रख रखाव में भी कई तरह की मुश्किलें आ रही थीं।
इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने एएनआई से कहा, 'हमने यह फैसला देश की मौजूदा स्थिति के साथ- साथ मानसून के नजदीक आने पर भी लिया।' उन्होंने बताया कि फिल्म के अधिकांश दृश्यों को जमीन पर ही फिल्माया जाना है और आने वाला मानसून सेट खराब कर सकता है।'
3 of 5
मैदान
- फोटो : Social Media
बोनी कपूर ने कहा, 'मैंने अपनी टीम के साथ इस पर चर्चा करने के बाद सेट को हटाने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि राज्य और केंद्र सरकार फिल्म उद्योग के लिए आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगी।' बोनी कपूर ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को पालन करते हुए, वह सितंबर से 'मैदान' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।'
4 of 5
Khushi Kapoor, Boney Kapoor
- फोटो : social media
बोनी कपूर ने आगे कहा, 'हमारी ज्यादातर टीम विदेश से है, इसलिए जब तक टीम भारत नहीं आती, हम शूटिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाएंगे। उम्मीद है कि एक बार लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद, फिर से काम शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार द्वारा जारी नियमों के तहत।'
5 of 5
अजय देवगन और फिल्म मैदान की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले यह फिल्म 27 नवंबर, 2020 को रिलीज होने वाली थी फिर इसकी तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई थी। 'मैदान' एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जो भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों के लिए समर्पित है। इसमें अजय देवगन महान कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के संस्थापक के रूप में जाना जाता हैं। इस फिल्म में गजराज राव और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
परेश रावल बने 'पिंकी' तो अमरीश पुरी बने 'मोगैम्बो', मजेदार हैं 90 के दशक के इन विलेन्स के नाम