बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके अभिनय के साथ साथ खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। अभिनेत्री अक्सर अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन फिलहाल अभिनेत्री किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की चर्चा हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सामने आईं है, जिन्हें देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐश्वर्या या उनके परिवार किसी भी सदस्य ने इस बारे में कोई बात नहीं की है।
वायरल: दूसरी बार मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन! तस्वीरें देख फैंस कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्स
इस तस्वीरों को सेलिब्रिटी पत्रकार विरल भायानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या एक शूट के दौरान सरथ कुमार के घर पहुंचे थे। ये तस्वीरें इसी दौरान की हैं।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों में ऐश्वर्या काले रंग की ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। साथ उन्होंने कोई मेकअप कैरी नहीं किया है। साथ ही यह तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ऐश्वर्या का वजन बढ़ा हुआ है। इसके अलावा ध्यान से देखने पर उनका पेट भी थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जिसे देख लोगों ने भी ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी के कयास लगाना शुरू कर दिए हैं।
इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?' वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, 'खुशखबरी, ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है।' हालांकि अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में उनके फैंस को इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर है।