बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर कई इवेंट्स में नजर आती हैं। फिल्मों की शूटिंग से समय निकाल कर अराध्या का ख्याल रखना हो या फिर कोई चैरिटी फंक्शन। हर जगह ऐश्वर्या अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं।
ऐसे ही एक इंवेट में पहुंची ऐश्वर्या की आंखें उस वक्त नम हो गई जब उन्हें अपने पिता कृष्णाराज राय का याद आ गई। आपको बता दें कि ऐश्वर्या के पिता का पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था।
3 of 4
aishwarya and aaradhya
- फोटो : kishu photography
दरअसल ऐश्वर्या स्माइल ट्रेन फाउंडेशन में पहुंची थीं। यह संस्था बच्चों का निशुल्क इलाज कराती है। इस इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या इस दौरान फाउंडेशन के बच्चों के साथ बातचीत करती नजर आईं। बच्चों से बात करते हुए ऐश्वर्या को जैसे ही अपने पिता की याद आई वह अपने आंसू नहीं रोक पाई लेकिन कुछ देर बाद ही खुद को संभाल कर वह फाउंडेशन के काम में लग गईं।
इससे पहले भी अपने पिता के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने समाज के जरूरतमंद बच्चों को सौगात दी थी। ऐश्वर्या ने इस स्पेशल-डे पर महज सेलिब्रेशन ही नहीं किया बल्कि अपने पिता के नाम से 100 बच्चों की सर्जरी का खर्च उठाने का ऐलान भी किया था। ऐश्वर्या अक्सर इस फाउंडेशन की और से हुए इंवेट्स में नजर आती हैं।