बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज यानी 5 फरवरी 2020 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल रहा है। तमाम सेलेब्रिटीज और अभिषेक के फैन्स उन्हें बधाइयां देने में लगे हुए हैं।
44 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया कुछ इस अंदाज में विश
इसी बीच सभी की नजरें अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की बधाई की तरफ टिक गई। अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। ऐश्वर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अभिषेक के जन्मदिन की तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में अभिषेक, ऐश्वर्या बेटी आराध्या और अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी-पापा। लव लव लव ऑलवेज' वहीं इसमें अभिषेक का बर्थडे केक भी नजर आ रहा है। केक अभिषेक की पसंद को ध्यान में रखकर बनवाया गया था। जिसमें फुटबॉल कोर्ट नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
ऐश्वर्या ने एक नहीं बल्कि ऐसी कई तस्वीरें साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में ऐश्वर्या अभिषेक और आराध्या एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या की इस बर्थडे विश पर अभिषेक बच्चन ने भी रिप्लाई किया है। अभिषेक ने कमेंट में हार्ट शेप ईमोजी बनाकर ऐश्वर्या को धन्यवाद किया है।
View this post on Instagram
✨🥰HappyBirthday Babyyyy-Papaaaa🤗😘💝Love LOVE LOVE ALWAYS 💕❤️✨
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
बात करें अभिषेक के वर्क फ्रंट की तो अभिषेक फिलहाल सुजोय घोष की फिल्म 'कहानी' के स्पिन ऑफ 'कहानी-बॉब बिस्वास' पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो अजय देवगन
प्रोडक्शन्स के तले बनने वाली फिल्म 'द बिग बुल' में भी नजर आने वाले हैं।
पढ़ें: बॉलीवुड में आने से पहले LIC एजेंट का काम करते थे अभिषेक बच्चन, चार साल में दी थीं 17 फ्लॉप फिल्में