{"_id":"5c35b36dbdec22570156bb9e","slug":"after-the-sonchiraiya-bhoomi-predniker-doing-film-with-vicky-kausal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनचिड़िया के बाद इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ दिखेंगी भूमि पेडनेकर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनचिड़िया के बाद इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ दिखेंगी भूमि पेडनेकर
Wed, 09 Jan 2019 02:10 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
bhoomi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म उरी में अभिनेता विकी कौशल को मिल रही तारीफों का असर दिखने लगा है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने विकी कौशल को अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। पिछले साल हिट हुई सुपरनैचुरल फिल्म स्त्री की तरह की इस फिल्म में विकी के साथ भूमि पेडनेकर भी होंगी। दोनों को इसके पहले करण जौहर अपनी फिल्म तख्त के लिए भी साइन कर चुके हैं।
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स की सूत्रों की मानें तो विकी कौशल और भूमि पेडनेकर की इस मॉडर्न हॉरर की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल इस शूटिंग में विकी कौशल ही हिस्सा ले रहे हैं। भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म सोनचिड़िया के प्रमोशन्स पूरे करने के बाद इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।
विकी कौशल और भूमि पेडनेकर की इस नई फिल्म के निर्देशक हैं भानु प्रताप सिंह जो इसके पहले विकी कौशल की फिल्म जुबान में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। भानु प्रताप सिंह इसके अलावा धड़क के डायरेक्टर शशांक खेतान के साथ बदरीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म के बारे में
विज्ञापन
पहले पहल सुगबुगाहट पिछले साल विकी कौशल की फिल्म राजी के तुरंत बाद शुरू हुई थी लेकिन तब इस प्रोजेक्ट में किसी हीरोइन को साइन नहीं किया गया था।
विकी कौशल औऱ भूमि पेडनेकर इसके अलावा करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली तख्त में भी एक साथ दिखाई देंगे हालांकि फिल्म के ऐलान के बाद से इसमें अभी कोई प्रगति नहीं हुई है।