बॉलीवुड में साल 2018 शादियों के साल के लिए जाना जाएगा। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद एक और बॉलीवुड कपल के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबर है। जीहां हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों इसी साल 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं।
2 of 5
ranveer singh and deepika padukone
खबर है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है।
इससे पहले DNA की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की फैमिली में शादी की डेट्स पर बात चल रही है रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है। दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी को शादी में मौजूद रहने को कहा गया है।
इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है।
बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका परिवार दीपिका और रणवीर की शादी का इंतजार कर रहा है।