{"_id":"5c36fc3fbdec22572b7ea751","slug":"adult-star-shakeela-biopic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल थाम के पलटने पड़ेंगे शकीला के कैलेंडर के 12 पन्ने, ऋचा चड्ढा का अनोखा प्रयोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल थाम के पलटने पड़ेंगे शकीला के कैलेंडर के 12 पन्ने, ऋचा चड्ढा का अनोखा प्रयोग
Thu, 10 Jan 2019 01:42 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
हर कोई अपनी काम की टेबल पर एक सेलिब्रिटी कैलेंडर चाहता है। कलाकारों को महीने भर सामने देखना और फिर पन्ना पलटकर अगले कलाकार के साथ दूसरे महीने में प्रवेश कर जाना आम बात है। लेकिन, क्या हो जब कैलेंडर का पन्ना पलटने पर वही कलाकार कुछ यूं नजर आए कि आपके चेहरे पर मुस्कान फैल जाए। देश की पहली एडल्ट स्टार शकीला की बायोपिक कर रहीं ऋचा चड्ढा ने ऐसा ही एक प्रयोग किया है।
इस कैलेंडर के हर पन्ने पर 90 के दशक की फिल्मों का तड़का होगा और हर पन्ने पर ऋचा एक काल्पनिक किरदार में दिखाई दे रहीं। हर किरदार की अपनी अलग पंच लाइन है और हर पन्ने का डिजाइन ऐसा है कि देखने वाले के चेहरे पर मुस्कुराहट अपने आप फैल जाएगी।
विज्ञापन
इस कैलेंडर के हर पन्ने पर 90 के दशक की फिल्मों का तड़का होगा और हर पन्ने पर ऋचा एक काल्पनिक किरदार में दिखाई दे रहीं। हर किरदार की अपनी अलग पंच लाइन है और हर पन्ने का डिजाइन ऐसा है कि देखने वाले के चेहरे पर मुस्कुराहट अपने आप फैल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
bollywood
- फोटो : self
इस बारे में ऋचा कहती हैं, "अभी हमारी शकीला फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और फिल्म के रिलीज से पहले हम कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। टीम ने शकीला के साथ-साथ उन फिल्मों को सम्मान देने के बारे में सोचा, जिसमें उन्होंने काम किया है। इसका अंदाज बिल्कुल अनोखा और मज़ाकिया है और हमें मालूम है कि बहुत से लोग इसे समझ नहीं पाएंगे। लेकिन सिनेमा जगत का एक दूसरा पहलू भी है जो अक्सर दीवानगी भरा और रंग-बिरंगा होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग इस कैलेंडर में हमारे मज़ाकिया अंदाज के साथ-साथ 90 के दशक की उन फिल्मों का मजा लेंगे जिन्हें बी या सी ग्रेड के सिनेमा का ठप्पा लगाकर बदनाम कर दिया जाता था।”