फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress asha bhatt appriciate vidyut jammwal

'जंगली' की एक्ट्रेस को अच्छी लगी विद्युत जामवाल की परफॉर्मेंस, डेब्यू फिल्म से ही हो गईं उनकी फैन

Fri, 08 Mar 2019 05:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 08 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
actress asha bhatt appriciate vidyut jammwal
bollywood

मिस सुपरनेशनल, मिस दिवा 2014 आशा भट्ट बॉलीवुड एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की फैन हो गई हैं। आशा ने उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत की परिभाषा कहा है। आशा, विद्युत जामवाल के साथ फिल्म 'जंगली' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है जिसमें विद्युत धमाकेदार एक्शन सीन करते हुए नजर आए हैं आशा भी जामवाल के अपोजिट बिल्कुल फिट जोड़ी में दिख रही हैं। 

विज्ञापन

actress asha bhatt appriciate vidyut jammwal
bollywood

आशा कहती हैं, 'बॉलीवुड में मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है, मुझे एक्टिंग से प्यार है और मैंने अपनी पहली फिल्म में पूरी ऊर्जा लगाई है, मुझे ऐसा लग रहा है कि 'जंगली' फिल्म में मुझे जो रोल मिला है शायद मैं इसी रोल के लिए ही एक्टिंग में आई थी, मेरे लिए सब कुछ ख्वाब जैसा लग रहा है।' अपने सह-कलाकार विद्युत जामवाल और पूजा सावंत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने पहली ही फिल्म में बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया ये मेरे लिए खुशकिस्मती की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

actress asha bhatt appriciate vidyut jammwal
bollywood

फिल्म 'जंगली' के ट्रेलर लॉन्च से पहले फिल्म के तीनों स्टार विद्युत जामवाल, आशा भट्ट और पूजा सावंत को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था। तीनों फिल्म की कामयाबी के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।  सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के वक्त तीनों स्टार्स ट्रडिशनल लुक में नजर आए। तीनों ने केसरिया चुनरी ओढ़ रखी है जिसपर गणेश मंत्र लिखा हुआ है। बता दें कि जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'जंगली' को चक रसेल ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed