{"_id":"5e7f5cf68ebc3e735433b3df","slug":"actor-mahesh-manjrekar-cooking-food-with-daughter-sai-manjrekar-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश मांजरेकर संग किचन में खाना बना रही हैं सलमान खान की हीरोइन, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश मांजरेकर संग किचन में खाना बना रही हैं सलमान खान की हीरोइन, वीडियो हो रहा वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पूरा देश लॉकडाउन होने की वजह से इन दिनों सभी का घर से निकलना बंद है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इन दिनों कोई हलचल नहीं है। सबसे ज्यादा इस हलचल है तो वो है सोशल मीडिया। चाहे सेलेब्रिटीज हों या आम लोग सभी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। सारे सेलेब्स अपनी दिनचर्या में क्या-क्या करते हैं फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। तो वहीं सलमान खान की दबंग हीरोइन ने भी फैन्स के साथ साझा किया है कि वो अपने परिवार के साथ कितने मजे कर रही हैं।
2 of 5
Mahesh Manjrekar
अभिनेता महेश मांजरेकर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाता है। अब तो उनकी बेटी सई मांजरेकर ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। लेकिन एक्टिंग को छोड़ इन दिनों महेश कुकिंग में हाथ आजमा रहे हैं। अब महेश भी क्या करेंगे लॉकडाउन के दिनों में कुछ तो करना ही पड़ेगा। तो क्यों ना घर के कामों में हाथ बटा लिया जाए। तो बस महेश भी अपनी बेटी सई मांजरेकर के साथ वही कर रहे हैं।
3 of 5
Saiee Manjrekar
- फोटो : amar ujala, mumbai
महेश मांजरेकर का कुकिंग करते हुए वीडियो उनकी बेटी सई मांजरेकर ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में महेश मांजरेकर प्यार डालकर चावल फ्रांई कर रहे हैं। सई ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किए इस पोस्ट में कैप्शन में लिखा है, 'सब हाथ बटाओ। स्वाइप करके देखो हमने क्या बनाया है'
इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री बंद पड़ी है। जिस वजह से सभी सेलेब्स घर के काम करते हुए नजर आ रहे हैं। कटरीना कैफ हों या शिल्पा शेट्टी कभी बर्तन धोते हुए नजर आती हैं तो कभी झाड़ू लगाते हुए।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और सई मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महेश मांजरेकर कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। तो वहीं अब उनकी बेटी ने बी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। महेश की बेटी सई मांजरेकर सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' में काम किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने खूब सराहना की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।