फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan tests positive for COVID-19 self quarantining himself at his home

बॉलीवुड में कोरोना: अब आमिर खान को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वारंटीन

Wed, 24 Mar 2021 01:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Mar 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan tests positive for COVID-19 self quarantining himself at his home
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker

देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी के बाद अब आमिर खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन

Aamir Khan tests positive for COVID-19 self quarantining himself at his home
आमिर खान - फोटो : धूम 3

आमिर के प्रवक्ता ने बताया- 'मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। वह सभी लोग जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हों, कृपया जरूरी सावधानी बरतें और अपना टेस्ट करवाएं। आप सब की दुआओं के लिए शुक्रिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan tests positive for COVID-19 self quarantining himself at his home
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया छोड़ने का एलान किया था। आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा था, 'दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन

Aamir Khan tests positive for COVID-19 self quarantining himself at his home
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।'

Aamir Khan tests positive for COVID-19 self quarantining himself at his home
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बता दें कि लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।  इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed