{"_id":"602a4ffa8ebc3ee9683938c1","slug":"aamir-khan-son-junaid-khan-begins-shooting-for-his-bollywood-debut-maharaja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के बेटे की बॉलीवुड में हो गई बोहनी, इसी दिन अमिताभ बच्चन ने भी साइन की थी पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के बेटे की बॉलीवुड में हो गई बोहनी, इसी दिन अमिताभ बच्चन ने भी साइन की थी पहली फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जुनैद खान, आमिर खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 फरवरी की तारीख अब तक हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन की बोहनी के तौर पर ही पहचानी जाती है। वैलेंटाइन डे के अगले ही दिन साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ साइन की थी और अब इसी तारीख को 2021 हिंदी सिनेमा में बोहनी हो रही है एक नए अभिनेता जुनैद खान की। जुनैद अपने करियर की पहली फिल्म यशराज फिल्म्स के साथ शुरू कर रहे हैं।
2 of 5
पति आमिर खान और बेटे जुनैद के साथ किरण राव
हिंदी सिनेमा की दो चर्चित फिल्में ‘वी आर फैमिली’ और ‘हिचकी’ निर्देशित कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सोमवार को जब अपनी नई फिल्म के सेट पर लाइट्स ऑन, रोल साउंड, कैमरा और एक्शन बोला, तो क्लैप की आवाज आते ही हिंदी सिनेमा के इतिहास के पन्नों पर एक नया चेहरा दर्ज हो गया। नाम – जुनैद खान, पिता का नाम- आमिर खान, दादा का नाम – ताहिर हुसैन और पहली फिल्म ‘महाराजा’।
3 of 5
Aamir khan, Junaid
- फोटो : social media
जुनैद आमतौर पर सुर्खियों से दूर ही रहते हैं और अपनी बहन इरा के ठीक उलट सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहते। रंगमंच पर जुनैद का काफी अभ्यास बताया जाता है और अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने पिछले साल डेढ़ साल काफी मेहनत भी की है। ‘महाराजा’ कहानी है साल 1862 की, जब जदुनाथजी ब्रजरतनजी महाराज नाम के एक धार्मिक प्रचारक ने पत्रकार करसनदास मुलजी के आलेख के खिलाफ मुकदमा कर दिया था। किसी पत्रकार के खिलाफ उसकी लेखनी को लेकर अदालत तक पहुंचे किसी बाबा का देश का ये पहला मामला बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यशराज फिल्म्स
- फोटो : ट्विटर
यशराज फिल्म्स ने जुनैद की इस पहली फिल्म का अभी तक आधिकारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म की कहानी दो सदी पहले की है तो इसके सेट्स भी उसी तरह के लगाए गए हैं। यहां अंधेरी ईस्ट के मरोल इलाके में फिल्म का एक विशालकाय सेट लगाया गया है। इस सेट पर पिछले कई महीनों से इसके निर्देशक सिद्धार्थ और जुनैद दिन रात मेहनत करते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
नासिर हुसैन- ताहिर हुसैन परिवार में अभिनय की तरफ रुख करने वाले आमिर खान पहले सदस्य रहे हैं। उनके चचेरे भाई मंसूर खान ने निर्देशन में हाथ आजमाने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान ने भी अभिनेता बनने की तमाम कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। अब जुनैद के रूप में हुसैन परिवार की तीसरी पीढ़ी ने सोमवार को फिल्मों में कदम रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।