मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले वो अपने डिप्रेशन को लेकर चर्चा में थीं और इसके बाद वो अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छा गई थीं। अब आइरा अपने नाम की वजह से खबरों में छा गई हैं। दरअसल, आमिर की बेटी ने अब अपने नाम का सही उच्चारण लोगों को बताते हुए कहा है कि अगर अब गलत नाम बोला तो सभी को पांच हजार रुपये देने पड़ेंगे।
2 of 5
आमिर खान बेटी आइरा खान
- फोटो : social media
आमिर खान की बेटी ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो कह रही हैं, 'मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि लोग मुझे इरा कहते हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि हमारे पास एक स्वैर जार है, मेरा नाम आई-रा है और आज के बाद जो कोई भी मुझे इरा कहेगा उसे पांच हजार रुपये उस स्वैर जार में डालने होंगे। जिसे मैं हर महीने या साल के आखिर में डोनेट करूंगी।'
3 of 5
आमिर खान बेटी आइरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक सभी को लगता था कि आमिर खान की बेटी का नाम इरा है और लोग उन्हें इरा ही कहते थे। लेकिन अब उन्होंने अपने नाम का सही उच्चारण बताया है और लोग उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
4 of 5
आमिर खान बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे
- फोटो : Instagram
बता दें कि आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं। वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। पिछले साल 'मेंटल हेल्थ डे' के मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। जिसपर उनके फैंस ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। तो वहीं पिछले महीने आइरा ने जिम ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था और कई तस्वीरें भी साझा की थी। जिसके बाद इरा सुर्खियों में आ गई थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इरा ने एक नाटक का निर्देशक किया था, जिसका नाम यूरिपिड्स मेडिया था।