आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में हिट रही थी। आलिया के दमदार अभिनय ने दर्शकों के साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था। अब 26 अप्रैल को गंगूबाई काठियावाड़ी को ओटीटी पर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में गंगूबाई की ताकत के बारे में बात की है और वेश्यावृत्ति को लेकर भी अपनी बात रखी है। बता दें संजय लीला भंसाली के निर्देश में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म गंगूबाई के जीवन से प्रेरित थी। जो कमाठीपुरा वेश्यालय चलाती थीं और अपने जीवन में उन्होंने महिलाओं व बच्चों की शिक्षा और बेहतरी के लिए काम किए थे।
Gangubai Kathiawadi On OTT: आमिर खान की बेटी ने देखी गंगूबाई काठियावाड़ी, वेश्यावृत्ति को लेकर कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन