बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तकरीबन चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले, आमिर खान ने मीडिया से बातचीत की और 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़े हर एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान आमिर खान से 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड के बारे में भी पूछा गया। पढ़िए अभिनेता ने क्या कहा...
2 of 4
Laal Singh Chaddha
- फोटो : amar ujala
'कुछ लोगों को लगता है कि .....'
मीडिया ने जब आमिर खान से सोशल मीडिया पर चल रहे 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड के बारे में सवाल किया तब अभिनेता ने कहा, बॉलीवुड का बहिष्कार करो...आमिर खान का बहिष्कार करो...लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो...मुझे भी दुख होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उन लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते हैं ... और यह बिल्कुल असत्य है। मैं वास्तव में देश से प्यार करता हूं ... मैं ऐसा ही हूं। अगर कुछ लोगों को ऐसा लगता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है इसलिए कृपया मेरी फिल्मों का बहिष्कार न करें, कृपया मेरी फिल्में देखें।"
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्यों ट्रेंड हो रहा था बायकॉट लाल सिंह चड्ढा?
दरअसल, 2015 में आमिर खान ने एक कथित टिप्पणी की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था, "हमारा देश बहुत सहिष्णु है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दुर्भावना फैला रहे हैं।" इतना ही नहीं आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव ने कहा था कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए देश छोड़ने पर विचार कर रही हैं। नेटिज़न्स इस पुराने बयान की वजह से उन्हें हिंदू विरोधी और भारत विरोधी कह रहे हैं।
4 of 4
आमिर खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है 'लाल सिंह चड्ढा'
लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी हैं। यह साउथ एक्टर नागा चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू है। लाल सिंह चड्ढा पहले बैसाखी रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख 11 अगस्त, 2022 तक टाल दी।