{"_id":"64c6438d1a0cf5d6b40253c8","slug":"13-years-of-once-upon-a-time-in-mumbaai-ajay-devgn-shared-special-photo-on-this-occasion-2023-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के 13 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने खास अंदाज में मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के 13 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने खास अंदाज में मनाया जश्न
अभिनेता अजय देवगन, इमरान हाशमी और कंगना रणौत स्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के 13 साल पूरे हो गए हैं। इसी तारीख को यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस खास मौके को अजय देवगन ने स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह मेट्रो में सफर करते हुए दिख रहे हैं। फोटो में सुपरस्टार को खिड़की के बाहर झांकते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई (मेट्रो)।"
बता दें कि मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में प्राची देसाई और रणदीप हुडा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को आलोचकों की प्रशंसा और व्यावसायिक सफलता दोनों ही मिली थीं। फिल्म में अजय ने एक गैंगस्टर सुल्तान मिर्जा की भूमिका निभाई थी, जबकि इमरान ने शोएब की भूमिका निभाई, जो सुल्तान मिर्जा और उसकी शैली से प्रेरित था लेकिन बाद में वह उसका प्रतिद्वंद्वी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म 'आई एम इन लव', 'पी लूं' और 'तुम जो आए जिंदगी में' जैसे अद्भुत गानों के लिए भी पसंद की जाती है। अजय की ओर से तस्वीर शेयर करने के बाद प्रशंसकों इस पोस्ट पर जमकर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "सुल्तान मिर्जा नाम ही काफी है।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "सर्वश्रेष्ठ फिल्म।"
विज्ञापन
5 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म के सीक्वल का नाम 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' था जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में दिखाई देंगे। फिल्म में वह महान कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के संस्थापक पिता के रूप में जाना जाता है। फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी भी इंतजार है. इसके अलावा उनके पास डायरेक्टर नीरज पांडे की 'औरों में कहां दम था' और रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।