फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन की कई फिल्में रिलीज होती हैं। फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही अक्सर इनकी स्टोरी या टाइटल को लेकर विवाद खड़े हो जाते हैं। ऐसे में विरोध और प्रदर्शन इस हद तक बढ़ जाता है कि कई बार या तो फिल्में बैन करनी पड़ती या इनके नामों में बदलाव करना पड़ता है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई मौके आए जब फिल्मों के टाइटल को लेकर हुए विवाद जिसके चलते मेकर्स को फिल्म के टाइटल में बदलाव करने पड़ा हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्में और उनसे जुड़े विवाद के बारे में -
बॉलीवुड: टाइटल के चलते लटकी इन फिल्मों की रिलीज तो बदलना पड़ा नाम, जमकर हुआ था विवाद
गोलियों की रासलीला- रामलीला (रामलीला)
साल 2013 में आई फिल्म रामलीला का नाम पहले सिर्फ 'रामलीला' था, लेकिन फिल्म का नाम सामने आते ही इसके लेकर जमकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर इसका नाम राम-लीला कर दिया था। लेकिन बाद में रिलीज से कुछ दिन पहले फिर फिल्म नाम बदलकर गोलियों की रासलीलाः राम-लीला कर दिया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली किया था।
आर राजकुमार (रैंबो राजकुमार)
शाहिद कपूर- सोनाक्षा सिन्हा स्टारर और प्रभु देवा की निर्देशित फिल्म आर राजकुमार साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम पहले रैंबो राजकुमार रखा गया था। लेकिन, हॉलीवुड फिल्म रैंबो का इस नाम पर कॉपीराइट है, जिसे इस्तेमाल कर फिल्म लीगल विवादों में फंस सकती थी। ऐसे में फिल्म के टाइटल को बदलकर आर राजकुमार किया गया। साथ ही फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार का नाम भी बदला गया था।
मद्रास कैफे (जाफना)
राजीव गांधी हत्याकांड पर आधारित फिल्म मद्रास कैफे कई राजनीतिक पार्टियों की नेगेटिव छवि दिखाई गई थी। इसके चलते फिल्म बैन करने की मांग की गई। यहां तक कि तमिलनाडु में इसे बैन तक कर दिया गया था। शुरुआत में इस फिल्म का नाम जाफना रखा गया था, जो श्रीलंका का एक शहर है। हालांकि, श्रीलंका सरकार की आपत्ति के बाद फिल्म का नाम बदलकर मद्रास कैफे रखा गया। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म एक हिट साबित हुई थी।
टोटल सियापा (अमन की आशा)
साल 2014 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म टोटल सियापा के टाइटल को भी कॉपीराइट के चलते बदलना पड़ा था। यामी गौतम और अली जफर स्टारर इस फिल्म का नाम पहले लीड किरदारों अमन और आशा के नाम पर रखा गया था। लेकिन इस नाम को पहले ही पाकिस्तान के जागरण ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा लिया जा चुका है। ऐसे में कॉपीराइट से बचने के लिए रिलीज से पहले फिल्म का नाम बदलकर टोटल सियापा कर दिया गया।