{"_id":"64b14f6b82b667885d027975","slug":"singer-gunjan-singh-and-shipi-raj-new-sawan-song-devghar-se-harihar-chudiya-lele-aiha-gets-million-views-read-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: सावन में शिव भक्तों को भाया 'देवघर से हरिहर चुड़िया लेले अईहा' गाना, वीडियो पर इतने मिलियन व्यूज","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Bhojpuri: सावन में शिव भक्तों को भाया 'देवघर से हरिहर चुड़िया लेले अईहा' गाना, वीडियो पर इतने मिलियन व्यूज
Fri, 14 Jul 2023 07:27 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Fri, 14 Jul 2023 07:27 PM IST
सार
भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का नया गाना 'देवघर से हरिहर चुड़िया लेले अईहा' सावन के महीने में धूम मचा रहा है। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना भोजपुरी गानों के दीवानों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
देवघर से हरिहर चुड़िया लेले अईहा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। इस बीच भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का नया गाना 'देवघर से हरिहर चुड़िया लेले अईहा' सावन के महीने में धूम मचा रहा है। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना भोजपुरी गानों के दीवानों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही गुंजन का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रील्स बना रहे हैं। 'देवघर से हरिहर चुड़िया लेले अईहा' गाने को गुंजन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के बारे में बात करते हुए गुंजन सिंह ने कहा, "बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है और उनकी भक्ति में यह एक मेरा छोटा सा गीत समर्पित है।"
विज्ञापन
भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं गुंजन
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वह भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं और हर साल वह उनके लिए एक गीत बनाते हैं, जिसे शिवभक्त श्रद्धालुओं का खूब प्यार और स्नेह मिलता है। गुंजन कहते हैं कि, "इस बार भी हम भगवान शिव और उनके श्रद्धालुओं के लिए यह खूबसूरत प्यारा सा गीत लेकर आए हैं उम्मीद है हर किसी को आशीर्वाद और प्यार जरूर मिलेगा।''
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sunny Deol: 'गदर' के 'हैंडपंप सीन' से जुड़ी हैं सनी देओल की खास यादें, बोले- यह दृश्य परिवार की ताकत का प्रतीक