Holi 2025: खेसारी ने परिवार के साथ खेला रंग, अक्षरा ने बनाईं फनी रील, भोजपुरी सितारों की होली के मस्तीभरे रंग
Holi 2025: होली का त्योहार आज शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बिहार की होली अपने आप में खास होती है। जानते हैं भोजपुरी सेलेब्स ने किस अंदाज में यह त्योहार मनाया...
विस्तार
त्योहारों की रौनक फिल्मी दुनिया में भी देखने को मिलती है। यूं भी सितारों के त्योहारों के रंग देखने के लिए फैंस भी उतावले रहते हैं। उस पर भी बात होली की हो तो यह उत्सुकता और बढ़ जाती है। बॉलीवुड और साउथ के तमाम सितारों ने जमकर होली खेली तो भोजपुरी में भी खूब रंग जमा है। कुछ भोजपुरी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी होली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं।
खेसारी लाल यादव ने परिवार के साथ मनाया जश्न
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने परिवार के साथ होली का जश्न मनाया। उनकी एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इसमें वे अपने भांजे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं और शानदार अंदाज में डांस कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर फैंस को भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'हैलो..., रंगो के रंग जैसे आप सभी का जीवन रंगीन रहे हमेशा. हैप्पी होली! लव यू'!
रानी ने दी बधाई
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को होली की बधाई दी। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे हंसती नजर आ रही हैं और हाथों में गुलाल भरा है। इसके साथ लिखा है, 'बिना उसे रंग लगाए ये फागुन लौट ना जाए। आप सभी को होली की शुभकामनाएं'।
अक्षरा सिंह ने की जमकर मस्ती
भोजपुरी अदाकार अक्षरा सिंह ने भी होली के त्योहार पर जमकर मस्ती की है। होली के त्योहार पर उन्होंने जमकर रील्स बनाई हैं। एक पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारी होली की मस्ती'।
मोनालिसा ने परिवार के साथ खेला रंग
भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने भी होली के त्योहार पर जमकर मस्ती की। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर फैंस को होली की बधाई दी है और साथ ही अपनी भी तस्वीरें शेयर की हैं।