{"_id":"63971bcfce45e769cc47b7dd","slug":"bhojpuri-actress-rani-chatterjee-shares-video-against-trolles-watch-viral-post-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rani Chatterjee: ट्रोल्स पर बुरी तरह भड़कीं रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर खास अंदाज में की बोलती बंद","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Rani Chatterjee: ट्रोल्स पर बुरी तरह भड़कीं रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर खास अंदाज में की बोलती बंद
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक्टिंग के साथ अपने बेबाक बयानों की वजह से भी पहचानी जाती हैं। फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में रानी ने अपने अभिनय दिखाया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट भी करती रहती हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन एक्ट्रेस कभी भी पीछे नहीं हटती और आलोचकों को करारा जवाब देती हैं।
हाल ही में रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खास अंदाज में जवाब ट्रोल्स पर निशाना साधती दिख रही हैं। दरअसल, रानी ने शाहिद कपूर की फिल्म 'आर...राजकुमार' का गाना 'मत मारी' पर रील बनाई है। वीडियो में उनके चेहरे के हाव-भाव से उनका गुस्सा साफ झलक रहा है। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''ऐसे होता है ट्रोलर्स।''
Guneet Monga Wedding: एक-दूजे के हुए सनी कपूर और निर्माता गुनीत मोंगा, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि रानी अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। वहीं, रानी हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा भी रही हैं। वेब सीरीज 'मस्तराम' में उनके बोल्ड किरदार ने तहलका मचा दिया था। अंशुमन झा के साथ एक्ट्रेस के सीन देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे।
Manoj Tiwari: प्यारी सी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी संग अस्पताल से तस्वीर शेयर कर साझा की खुशखबरी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।