फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bad Boys 4 Title: Will Smith and Martin Lawrence film title Unveiled with a new trailer

Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस

Tue, 26 Mar 2024 07:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Mar 2024 07:09 PM IST
सार

इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह कर रहे हैं। फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होगी। 
 

विज्ञापन
Bad Boys 4 Title: Will Smith and Martin Lawrence film title Unveiled with a new trailer
Bad Boys 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स की 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर आज जारी हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठ गया है। ट्रेलर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है। इसी के साथ फिल्म के शीर्षक का भी एलान हो गया है। फिल्म का आधिकारिक शीर्षक 'बैड बॉयज 4: राइड और डाई' है। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' के फैन हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात
विज्ञापन


बैड बॉयज फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त
सोनी एंटरटेनमेंट ने आज 'बैड बॉयज 4' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह कर रहे हैं। फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होगी। यह बैड बॉयज फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। वहीं 2020 में आई 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' की सीक्वल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tom Cruise: लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते दिखे टॉम क्रूज, मिशन इम्पॉसिबल 8 की तस्वीरें हुईं वायरल

दिलचस्प है ट्रेलर
विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस फिल्म में डिटेक्टिव की भूमिका में हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दोनों सितारों ने बड़े दिलचस्प अंदाज में सबसे पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी है। इसके बाद ट्रेलर शुरू होता है। इसमें एक्शन है, सस्पेंस है और कॉमेडी का डोज है। 


1995 में आई थी पहली फिल्म
एक्शन-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 1995 में आई। दूसरी फिल्म वर्ष 2003 में आई। पहली दोनों फिल्मों का निर्देशन माइकल बे ने किया। इसके बाद तीसरी फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' आई। इसका निर्देशन आदिल और बिलाल ने किया। अब आगामी चौथी फिल्म के निर्देशन की कमान भी वही संभाल रहे हैं।  
Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed