Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Alia Bhatt Sharvari Wagh YRF Spy universe film is titled Alpha shooting start actress shares video from set
{"_id":"668790baac9b7bec6f0acecd","slug":"alia-bhatt-sharvari-wagh-yrf-spy-universe-film-is-titled-alpha-shooting-start-actress-shares-video-from-set-2024-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के नाम से उठा पर्दा, अभिनेत्री ने साझा किया शूटिंग का पहला वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: आलिया की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के नाम से उठा पर्दा, अभिनेत्री ने साझा किया शूटिंग का पहला वीडियो
आलिया भट्ट, यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के स्पाई यूनिवर्स पर आधारित अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। आलिया और शारवरी वाघ ने बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू की थी। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग को लेकर भी कई तरह की जानकारियां सामने आई थीं। आखिरकार अब निर्माता ने दर्शकों के इंतजार पर विराम लगाते हुए फिल्म के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। निर्माताओं ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग पर भी दिलचस्प जानकारी साझा की।
2 of 5
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के नाम का खुलासा खुद आलिया भट्ट ने अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर किया। आलिया भट्ट ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि उनकी आने वाली स्पाई यूनिवर्स फिल्म का नाम 'अल्फा' है। शुक्रवार की सुबह अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। उन्होंने सेट से शूटिंग का पहला वीडियो भी साझा किया।
3 of 5
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम
साझा किए गए वीडियो में 'अल्फा' लिखा हुआ था और आलिया की आवाज में कहा गया था, 'ग्रीक वर्णमाला का सबसे पहला अक्षर और हमारे कार्यक्रम का आदर्श वाक्य। सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर। ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और हर जंगल में राज करेगा एक अल्फा।' आलिया भट्ट के घोषणा वीडियो ने नेटिजन्स को फिल्म के लिए काफी उत्साहित कर दिया है। पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद प्रशंसक कमेंट सेक्शन में अपने उत्साह के बारे में बताने लगे। दर्शकों ने कहा कि अब वे फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते।
इस साल की शुरुआत में आलिया भट्ट की स्टैंडअलोन वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म की पुष्टि की गई थी, जब यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा था, 'सबसे बेशकीमती आईपी में से एक होने के नाते हम इस पर बहुत गर्व करते हैं, इसलिए स्पाई यूनिवर्स में बहुत सारी चीजें आने वाली हैं। हम इसके तहत बनने वाली अधिक से अधिक फिल्मों को देखने जा रहे हैं, लेकिन जाहिर है, यहां सब कुछ साझा नहीं किया जाएगा। हम इसके बारे में अधिक उपयुक्त समय पर बात करेंगे। अभी के लिए मैं यह कह सकता हूं कि आलिया भट्ट एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट-बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एड्रेनालाइन-पंपिंग एक्शन के अलावा दर्शक एक सीक्वेंस में आलिया भट्ट को अपने मार्शल आर्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखेंगे। शरवरी भी फिल्म में जबर्दस्त ऐक्शन करती नजर आएंगी। वहीं, आलिया को दूसरे सीक्वेंस में बॉबी देओल के साथ एक भयंकर एक्शन अवतार में देख सकते हैं। मार्च में प्रतिपक्षी के रूप में बॉबी देओल की भूमिका का अनावरण किया गया था। इसके साथ ही अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट के एलान होने का भी इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।