Sarfira Song: 'सिरफिरा' का पहला गाना 'मार उड़ी' रिलीज, आम आदमी की आवाज बने अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिरफिरा' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज इसका पहला गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार आम आदमी की आवाज बने दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सिरफिरा' का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। गाने का टाइटल है 'मार उड़ी'। इस गाने में उनके साथ परेश रावल और राधिका मदान भी नजर आई हैं। गाने में अक्षय कुमार आम आदमी की आवाज बने नजर आए हैं। इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की अपडेट दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'दिल है ये बावरा, लड़ने से कहां डरा…'। इसके साथ लिखा है, 'जब जिंदगी कोई चुनौती दे, तो सिर्फ आंखों में दोखो और 'मार उड़ी'!! यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अक्षय ने दिखाया आम आदमी का जिद्दी स्वभाव
गाने में अक्षय कुमार एक आम आदमी के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर आम आदमी वाली बेबसी नजर आ रही है, लेकिन साथ ही एक जिद भी है। गाने के शुरुआत में ही उनके जिद्दी तेवर दिख जाते हैं, जब उन्हें एक साइंस इवेंट से बाहर निकाला जाता है। वे अंदर जाने के लिए आग्रह करते हैं। इस बीच परेश रावल की आवाज सुनाई देती है। वे कहते हैं, 'एविएशन का बिजनेस करना हर किसी के बस की खीर नहीं'। अक्षय गुजारिश करते रह जाते हैं कि आम आदमी की बात सुनी जाए।
Akshay Kumar: मुंबई में पौधारोपण कराने निकले अक्षय, प्लान बताते हुए पैपराजी से बोले- 'मुझे देखकर हंस रहा है'
'इंडियन 2' से होगा मुकाबला
गाना काफी जोश वाला है। इस गाने को यदु कृष्णन, सुगंध शेखर, हेस्टन रोड्रिग्स और अभिजीत राव ने गाया है। 'सरफिरा' दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की सुपरहिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में परेश रावल और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' से होने वाला है।
Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.