फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM Modi emotionally says Beti hath niche kar lo Prime Minister won the hearts of Bengalis

LS Polls: 'बेटी आप हाथ नीचे कर लो', ममता के गढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने भावुकता से जीता सबका दिल

Sun, 12 May 2024 10:07 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 12 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
PM Modi emotionally says Beti hath niche kar lo Prime Minister won the hearts of Bengalis
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल में धुआंधार चुनाव प्रचार करने आए थे। इस भीषण गर्मी में उन्होंने चार जगह पर ताबड़तोड़ रैलियां की। इन रैलियों के कुछ पल, कुछ दृश्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ भावुक कर देने वाली उनकी भाव-भंगिमाओं ने पूरे बंगाल का दिल जीत लिया। हावड़ा में चित्र लेकर खड़ी एक बच्ची से कहा, बेटी आप हाथ नीचे करो, बेटी आप हाथ नीचे करो, मैं आपकी तस्वीर ले लूंगा। आप थक जाएंगी।आप हाथ नीचे करो। मैंने देख लि्या है...कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए...। प्रधानमंत्री ने जो सह्रदयता दिखाई, लोगों के आंखों से अश्रुधारा बह निकली। कुछ लोग जो प्रधानमंत्री से मिले, उन्होंने कहा, हमारा जीवन धन्य हो गया। बंगाल भाजपा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो करते हैं दिल से करते हैं, दिमाग से नहीं।
विज्ञापन


 

PM Modi emotionally says Beti hath niche kar lo Prime Minister won the hearts of Bengalis
पीएम मोदी की फोटो लेकर भावुक हुई महिलाएं, पीएम बोले- बेटा रोना मत, रोना मत... - फोटो : Amarujala

बेटा रोना मत, रोना मत...
हावड़ा में कुछ बच्चे और कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाकर लाए थे। वे काफी समय से हाथों में चित्र लिए खड़े थे। एक छोटी बच्ची को प्रधानमंत्री ने मंंच से कहा, बेटी आप हाथ नीचे कर लो, मैं आपकी तस्वीर ले लूंगा। आप हाथ नीचे कर लो।  मैंने देख लिया है। आप बड़े प्यार से चित्र बनाकर लाई हो। मेरी टीम आ आ करके ले लेगी। साथ खड़ी दूसरी बच्ची से पीएम ने कहा, बेटा रोना मत. रोना मत... यह प्यार देखकर पीएम भी भुवाक हुए बिना नहीं रहे। जब प्रधानमंत्री की टीम ने उनके चित्र ले लिए तो उनके आंखों में थी अश्रुधारा, और हाथ जोड़ कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे थे तो खुद प्रधानमंत्री ने स्टेज से उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। दो युवाओं को भी प्रधानमंमत्री मोदी ने मां साथ फोटो बनाने के लिए धन्यवाद किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi emotionally says Beti hath niche kar lo Prime Minister won the hearts of Bengalis
बुजुर्ग महिला के लिए कराया कुर्सी का इंतजाम - फोटो : Amarujala
बुजुर्ग महिला के लिए कराया कुर्सी का इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूर भीड़ में एक बुजुर्ग माता को देखा। वह बुजुर्ग महिला इस गर्मी में पीएम का भाषण सुनने आईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेज से दूर माता को देखा, उन्होंने तुरंत कहा, यह बुजुर्ग माता जी को एक चेयर दे दीजिए भई। बुजुर्ग माता जी को कोई चेयर दीजिए। एक कुर्सी दीजिए माता जी को। जब वे यह बात कह रहे थे तो लग रहा था कि उनकी आवाजा भर्राने जैसी लग रही थी। इसी बीच, सभास्थल में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंंत एक कुर्सी की व्यवस्था की और उन्होंने माता जी को इशारा करके मोदी को दिखाया। इस पार से माता जी ने हाथ हिलाकर मोदी का धन्यवाद किया और इधर स्टेज से मोदी ने माता जी को प्रणाम किया।

 
विज्ञापन

PM Modi emotionally says Beti hath niche kar lo Prime Minister won the hearts of Bengalis
हुगली में महिलाओं से मिलते पीएम मोदी - फोटो : Amarujala
हुगली में महिलाओं से मिलते पीएम मोदी
हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ लोगों से मुलाकात की। 'हम मोदी का परिवार' के तहत मिले इन लोगों से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले तो महिलाओं के आंसू बह निकले। प्रधानमंत्री ने महिलाओं और पुरुषों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। एक महिला ने जब पैर छूने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें मना करते हुए, वे उनको झुकर प्रणाम किया। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद एक महिला ने रोते हुए कहा, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें आज प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। पहले हम नर्वस थे लेकिन प्रधानमंत्री जिस प्यार से हमसे मिले, हमारा जीवन धन्य हो गया।

 

PM Modi emotionally says Beti hath niche kar lo Prime Minister won the hearts of Bengalis
प्रत्याशी को खृुद अपने हाथों से कुर्सी पर बिठाया - फोटो : Amarujala
प्रत्याशी को खृुद अपने हाथों से कुर्सी पर बिठाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उलुबेडिया में रैली में पहुंचे तो मंच पर लोगों ने उनका स्वाग किया। लेकिन उलुबेडिया से भाजपा प्रत्याशी अरुणोदय पाल की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं चल रही है। सभी से मिलने के बाद वे खड़े पाल के पास पहुंचे। इसके बाद थोड़ी देर तर प्रधानमंत्री ने उनका हालचाल पूछा और खुद उन्होंने पाल को व्हीलचेयर पर बैठने में सहायता की।

मोदी जो करते हैं दिल से करते हैं, दिमाग से नहीं: शमिक
बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी करते हैं, वह दिल से करते हैं, दिमाग से नहीं करते। आज जो लोगों ने देखा, उसे देखने के बाद समझ आता है कि मोदी केवल एक मां या एक परिवार के नहीं बल्कि पूरा देश उनका परिवार है। इसलिए तो बच्चे हों, नौजवान हों या फिर बुजुर्ग अपने परिवार की तरह ही ख्याल रखते हैं। आज सारा बंगाल और देश ने उनकी इस छवि को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed